Move to Jagran APP

भाजपा का गांधी संकल्प यात्रा छठे दिन पहुंचा बबुरा मंडल

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के 2

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 08:03 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 08:03 PM (IST)
भाजपा का गांधी संकल्प यात्रा छठे दिन पहुंचा बबुरा मंडल
भाजपा का गांधी संकल्प यात्रा छठे दिन पहुंचा बबुरा मंडल

जागरण संवाददाता, आरा : भाजपा द्वारा आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती के अवसर पर जारी गांधी संकल्प पदयात्रा लगातार छठे दिन बड़हरा विधानसभा के बबुरा मंडल पहुंचा, जहां दुर्गा मंदिर से पुन: संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई। पद यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूर्यभान सिंह कर रहे थे। पदयात्रा बबुरा मंडल के दुर्गा मंदिर से शुरू होने के बाद पुराना सबलपुर, बंधु छपरा, बिशुनपुरा, बिनदगावा, सेमलानी, चकिया, फुहा, मकनदपुर, कोल्हरामपुर, पचरुखिया होते हुए राजापुर में समाप्त किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सूर्यभान सिंह ने कहा कि दो अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पूरे हिदुस्तान में मनाई जा रही है। पूरे हिदुस्तान से खुले में शौच से मुक्ति तथा सिगल यूजर प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने की आधिकारिक शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले तक देश में महात्मा गांधी जी को बस कुछ अवसरों पर याद किया जाता था, लेकिन देश की करोड़ों आम जनता के सहयोग से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बापू के स्वच्छता अभियान को मिशन बना दिया है। आज जो बड़ी उपलब्धियां हिदुस्तान हासिल कर रहा है, वह व्यापक जन भागीदारी और नरेंद्र मोदी सरकार के मिशन का ही नतीजा है। उन्होंने खेतों में रासायनिक खाद की जगह गोबर से बने खाद का इस्तेमाल करने के साथ पर्यावरण सुरक्षा तथा जन संख्या नियंत्रण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया सह कार्यालय प्रमुख डॉ. रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्णी जी, मीडिया सह प्रमुख अनिल कुमार पांडेय, व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजीव पांडेय, नमामि गंगे के सह संयोजक वरुण सिंह, मुकेश सिंह, तारकेश्वर पांडे, चंद्रमा सिंह, रंजीत कुमार गुप्ता, अंजनी दुबे, उपेंद्र पांडे, श्याम कुमार पाठक, संजीव कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, संतोष सिंह, चंद्रमा सिंह, रंजीत कुमार गुप्ता, अंजनी दुबे, उपेंद्र पांडेय, श्याम कुमार पाठक, संजीव कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, संतोष सिंह, अजीत कुमार सिंह, रितेश सिंह उर्फ बिट्टू, मृत्युंजय कुमार, अरविद सिंह, सचिता सिंह, बबलू शुक्ला, विष्णु देव तिवारी, हरेंद्र सिंह, संजय सिंह, अरुण सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.