विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा के ठाकुरबाड़ी मंदिर से बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Published: Mon, 19 Jan 2026 11:09 AM (IST)

आरा के गंगहर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से रविवार रात राम-जानकी, लक्ष्मण और लड्डू गोपाल सहित अन्य देवी-देवताओं की बेशकीमती ...और पढ़ें

आरा के  ठाकुरबाड़ी मंदिर में घटी घटना। (जागरण)

आरा के  ठाकुरबाड़ी मंदिर में घटी घटना। (जागरण)

HighLights

  1. गंगहर ठाकुरबाड़ी से बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां चोरी।

  2. राम-जानकी, लक्ष्मण, लड्डू गोपाल की मूर्तियां गायब।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, चोरों की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने राम-जानकी, लक्ष्मण और लड्डू गोपाल सहित अन्य देवी-देवताओं की बेशकीमती मूर्तियां चोरी कर ली। घटना के समय किसी को भनक तक नहीं लगी। चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सोमवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे पुजारी और ग्रामीणों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अज्ञात चोरों की पहचान और मूर्तियों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गंगहर गांव पश्चिम टोला स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में घटना घटित हुई है। चोरी गई मूर्तियां अष्टधातु की बताई जा रही है। ठाकुरबाड़ी में जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। इसलिए छह माह पूर्व मूर्तियों को बगल के भाग में रखकर पूजा-अर्चना किया जा रहा था। ताला नहीं लगा हुआ था।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।