विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भरत तिवारी के लिए महापंचायत: भोजपुर के बिलौटी में उमड़े हजारों लोग; प्रशांत किशोर भी पहुंचे

Published: Wed, 24 Jun 2026 01:26 PM (IST)

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग को लेकर बिलौटी गांव में विशाल महापंचायत का आयोजन ...और पढ़ें

HighLights

  1. भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय के लिए महापंचायत का आयोजन।

  2. हजारों लोग बिलौटी गांव में न्याय की मांग को लेकर जुटे।

  3. प्रशांत किशोर की उपस्थिति से युवाओं में बढ़ा उत्साह और समर्थन।

जागरण टीम, आरा। भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बुधवार को शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में आयोजित महापंचायत राजनीतिक और सामाजिक रूप से बड़ा केंद्र बनती जा रही है।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह से ही दूर-दूर से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। गांव और आसपास के इलाकों में भरत तिवारी के पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं, जबकि कई लोग तिरंगा लेकर और नारेबाजी करते पहुंच रहे हैं।

महापंचायत को लेकर सबसे अधिक उत्साह युवाओं में देखने को मिल रहा है। आयोजन स्थल पर अब तक पांच हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में किशोर और युवा वर्ग के लोग न्याय की मांग को लेकर एकजुट नजर आए। इसी बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत क‍िशोर भी महापंचायत में बिलौटी गांव पहुंच गए।

Mahapanchayat

(महापंचायत में एकत्र हो रहे लोग।)

उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही भीड़ में हलचल बढ़ गई और समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। अब सभी की निगाहें उनके संबोधन और आगे की रणनीति पर टिकी हैं।

न्याय की मांग को लेकर एकजुट हुए युवा

महापंचायत में पहुंचे युवाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके स्वजन को न्याय दिलाना है।

उनका कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होती, तब तक आंदोलन विभिन्न चरणों में जारी रहेगा।

युवाओं ने एक स्वर में कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि न्याय और व्यवस्था में लोगों के विश्वास से जुड़ा प्रश्न है। इसलिए इस लड़ाई को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर: महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर; पूछा- पटना से किसके आदेश पर चली गोली?

Mahapanchayat 1

(महापंचायत में पहुंचे लोगों की गाड़‍ियों की कतार।)

कई राज्यों से पहुंचे लोग 

आयोजन समिति के अनुसार, भोजपुर जिले के शाहपुर दियारांचल क्षेत्र से सबसे अधिक लोग सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों से भी लोग आए हैं। 

आयोजकों का दावा है कि महापंचायत में हजारों लोग शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर पूरे इलाके में विशेष हलचल देखी जा रही है।

Mahapanchayat 2

विभिन्न संगठनों की मौजूदगी पर नजर

महापंचायत में करणी सेना, परशुराम महासभा, हिंदू महासभा, ब्राह्मण महासभा और हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बिलौटी गांव में बक्सर-आरा फोरलेन के समीप स्थित एक बड़े बगीचे को कार्यक्रम स्थल के रूप में तैयार किया गया है। यहां विशाल पंडाल, मंच, पेयजल, भोजन और वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

संभावित भीड़ को देखते हुए स्वयंसेवकों की अलग-अलग टीमें व्यवस्था संभालने में जुटी हुई हैं। आयोजन समिति का अनुमान है कि कार्यक्रम में पांच से दस हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति की बात कही जा रही हहै।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बढ़ती जनभागीदारी ने इस महापंचायत को प्रदेश की चर्चित राजनीतिक-सामाजिक घटनाओं में शामिल कर दिया है।

Mahapanchayat  3

(गोरक्षा दल के नेता प्रकाश कुमार का संबोधन। )  

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में रोहिणी आचार्य के तीखे सवाल; पूछा-रिपोर्ट छिपाकर किसे बचा रही सरकार?

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी की मां से मिलीं पवन सिंह की पत्नी; बोलीं- सरेंडर के बाद गोली मारना गलत, लकी बिष्‍ट भी पहुंचे

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के परिवार से मिलेंगे पंड‍ित धीरेंद्र शास्त्री; बोले- CM कराएं मामले की गहन जांच