'एक शाम किशोर कुमार के नाम'कार्यक्रम आयोजित
बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ भोजपुर कलाकार संघ के बैनर तले स्थानीय नागरी प्रचारिण्
भोजपुर। बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ भोजपुर कलाकार संघ के बैनर तले स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में'एक शाम किशोर कुमार के नाम'कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन ब्राह्मण महासभा शाहाबाद के अध्यक्ष अंजनी तिवारी ने किया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष मंजुर अली, सचिव दिनेश कुमार मिश्रा, संयोजक प्रकाश सुमन, कोषाध्यक्ष लड्डू, दीपक प्रकाश जैन, जम्बो, सलाहुद्दीन, अशोक राज, सुकांत रत्न, आस्था कुमारी, रमेश वर्मन, कमालुद्दीन, ¨पटु, डब्लू जैन आदि ने कई गीतों को प्रस्तुत किया। दिल कहे रूक जा रे रूक जा.., सुहानी रात ढल चुकी न जाने.., बने चाहे दुश्मन जमाना..समेत अन्य गीतों से नागरी प्रचारिणी सभागार गूंजा। आर्गेन पर अनूप क्षत्रिय, नाल पर पप्पु श्रीवास्तव और पैड पर धीरज थापा थे। बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ 5578 रुपया संग्रह किया गया। इस अवसर पर प्रमुख लोगों में शम्स रजा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.सतीश कुमार सिन्हा, शाखा प्रबंधक अशोक मिश्र, भाजपा के जिला प्रवक्ता शहनवाज अली, ब्राह्मण महासभा के सदस्य मंटु आदि मौजूद थे।