Move to Jagran APP

भोजपुर में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात दानी यादव को लगी गोली, दर्जनों मामले हैं दर्ज

भोजपुर में कुख्यात को गिरफ्तार करने गई पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस दौरान आरोपित को गोली लग गई। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 11:22 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 11:22 AM (IST)
भोजपुर में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात दानी यादव को लगी गोली, दर्जनों मामले हैं दर्ज
भोजपुर में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात दानी यादव को लगी गोली, दर्जनों मामले हैं दर्ज

भोजपुर, जेएनएन। भोजपुर जिला के बिहिया नगर स्थित महावीर स्थान मुहल्ले में शनिवार की सुबह  करीब दस बजे गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस और एक वांछित कुख्यात अपराधी के बीच झड़प हो गई। मुठभेड़ में कुख्यात दानी यादव गोली लगने से घायल हो गया।

loksabha election banner

एक दर्जन मामले में है दागी

जांघ में गोली लगने से घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में घायल 35 वर्षीय दानी यादव बिहिया महावीर स्थान का मुहल्ले का निवासी है। उसपर रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

अवैध हथियाल और गोली की गई बारमद

इधर, भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ है। उसके पास से एक अवैध हथियार व गोली बरामद की गई है। करीब तीन केस में फरार चला आ रहा था। घायल की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।

घर में छिपे होने की सूचना पर छापेमारी करने गई थी पुलिस

बताया जा रहा कि बिहिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वांटेड दानी यादव बिहिया महावीर स्थान रोड स्थित अपने घर में छिपा हुआ है। जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस की मानें तो घर में छिपे वांछित अपराधी ने पुलिसकर्मियों के ऊपर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में किया भर्ती

इस दौरान टीम में शामिल अफसरों की फायरिंग में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। बाद में सूचना मिलने पर एसपी सुशील कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर आरोपित भागने लगा इसी दौरान फायरिंग में एक गोली उसकी जांघ में लग गई। आरोपित की इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत चिंताजनक नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.