Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar bypoll: नीतीश कुमार ने फिर कहा, 'सॉरी; मुझसे दो बार गलती हुई', अब दाएं-बाएं नहीं होगा

    Updated: Sat, 09 Nov 2024 03:50 PM (IST)

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को तरारी विधानसभा उपचुनाव में राजग के प्रत्याशी विशाल प्रशांत के लिए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा से हमारा शुरू से रिश्ता रहा है और यह रिश्ता आगे भी कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि बीच में दो बार गलती से राजद के साथ सरकार बनाई लेकिन अब कोई दाएं-बाएं नहीं होगा।

    Hero Image
    बीजेपी की रैली में नीतीश कुमार ने फिर मांगी माफी। फाइल फोटो- ANI

    जागरण संवाददाता, पीरो/तरारी। भाजपा से हमारा शुरू से रिश्ता रहा है। हम 2005 से मिलकर काम कर रहे हैं। हमलोगों ने सूबे के विकास के लिए काफी काम किया है। हमारा यह रिश्ता आगे भी कायम रहेगा। बीच में हमसे दो बार गलती हो गई थी। उनके (राजद) साथ हमने सरकार बनाई तो वो गड़बड़ करने लगा। यह मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ। मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ। अब कोई दाएं- बाएं नहीं होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को तरारी प्रखंड मुख्यालय में राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत (NDA Candidate Vishal Prashant) के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

    '...बदले में मुसलमानों का कोई काम नहीं करते थे'

    मुख्यमंत्री ने लालू-राबड़ी सरकार के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उनके राज में डर के मारे कोई घर से नहीं निकलता था। चारों ओर भय का माहौल था। वे हिन्दू-मुस्लिम में झगड़ा कराने का काम करते थे। मुसलमानों को भाजपा के नाम पर डरा कर उनका वोट लेते थे बदले में मुसलमानों का कोई काम नहीं करते थे। हमलोग जब सता में आए तो सबके लिए काम करना शुरू किया।

    उन्होंने कहा, हमारे समय में कहीं कोई दंगा-फसाद नहीं हुआ। आज सूबे में चौतरफा विकास हो रहा है। यह उनको रास नहीं आ रहा है, इसलिए हमेशा कुछ गड़बड़ करने के प्रयास में लगे रहते हैं। राज्य में विकास का यह क्रम जारी रहे इसके लिए इस उपचुनाव में आपलोग राजग के प्रत्याशी विशाल प्रशांत को चुनकर विधानसभा में भेजिए। हम भरोसा दिलाते हैं कि इनके नेतृत्व में तरारी का विकास होगा। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज व संचालन जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया।

    मोदी सरकार में धर्म-मजहब का भेद किए बिना सबका कल्याण हो रहा- चिराग

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने तरारी में भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा के दौरान केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार में जात-पात, धर्म-मजहब का कोई भेदभाव किए बिना सबके कल्याण के लिए काम हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। करोड़ों परिवारों के लिए पक्के मकान की व्यवस्था की गई है। गरीब परिवारों के घरों में भी उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन दिया गया है। किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जा रही है। सबका कल्याण और सबका विकास हो यह मोदी सरकार की सोच है।

    '...मुझे भी मजबूती मिलेगी'

    चिराग पासवान ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि इनकी जीत से प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेन्द्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और मुझे भी मजबूती मिलेगी। तरारी की चुनावी सभा में राज्य सरकार के भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत, मंत्री विजय कुमार चौधरी, दिलीप जयसवाल, जनक राम, केदार प्रसाद गुप्ता, कृष्ण नंदन पासवान, सुनील कुमार पूर्व सांसद आरके सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें- Belaganj Upchunav 2024: बेलागंज में गरजे तेजस्वी, विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर कह दी ये बड़ी बात

    ये भी पढ़ें- Jan Suraaj Party Symbol: इलेक्शन सिंबल के पीछे क्या है प्रशांत किशोर की मंशा? लालू-नीतीश से जोड़ा कनेक्शन