विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से हावड़ा के बीच चलेंगी 2 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें, आरा और बक्सर समेत इन स्टेशनों में ठहराव

Published: Thu, 28 May 2026 05:44 AM (IST)

रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

स्पेशल ट्रेन की शुरुआत। फाइल फोटो

स्पेशल ट्रेन की शुरुआत। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आरा। New Delhi to Howrah Summer Special Train: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दानापुर रेल मंडल अंतर्गत आरा जंक्शन पर भी होगा, जिससे भोजपुर जिले एवं आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

हाजीपुर रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 04048/04047 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल तथा ट्रेन संख्या 04050/04049 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन किया जाएगा।

04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 28 मई को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10:30 बजे डीडीयू, 11:40 बजे बक्सर और दोपहर 12:25 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी।

इसके बाद पटना, झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मई को रात 1:40 बजे हावड़ा से खुलेगी और पटना होते हुए दोपहर 12:24 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी।

इसके बाद बक्सर, डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल का शेड्यूल

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 30 मई को नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन 12:25 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल एक जून को हावड़ा से खुलेगी तथा दोपहर 12:24 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली, पटना, आरा और हावड़ा जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

4 राज्यों को फायदा: ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh):

  • टुंडला जंक्शन (TDL)
  • इटावा जंक्शन (ETW)
  • कानपुर सेंट्रल (CNB)
  • प्रयागराज जंक्शन (PRYJ)
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU)

बिहार (Bihar)

  • बक्सर (BXR)
  • आरा जंक्शन (ARA)
  • दानापुर (DNR)
  • पटना जंक्शन (PNBE)
  • बख्तियारपुर जंक्शन (BKP)
  • मोकामा (MKA)
  • किऊल जंक्शन (KIUL)
  • जमुई (JMU)
  • झाझा (JAJ)

झारखंड और पश्चिम बंगाल (Jharkhand & West Bengal):

  • जसीडीह जंक्शन (JSME)
  • मधुपुर जंक्शन (MDP)
  • चित्तरंजन (CRJ)
  • आसनसोल जंक्शन (ASN)
  • दुर्गापुर (DGR)
  • बर्द्धमान जंक्शन (BWN)
  • हावड़ा जंक्शन (HWH)

यह भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, अब 15 जुलाई तक चलेंगी 2 क्लोन स्पेशल ट्रेनें

यह भी पढ़ें- बरौनी-दरभंगा से दिल्ली के लिए क्लोन स्पेशल ट्रेनें जुलाई तक चलेंगी, कंफर्म टिकट मिलने में होगी सहूलियत