विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरौनी-दरभंगा से दिल्ली के लिए क्लोन स्पेशल ट्रेनें जुलाई तक चलेंगी, कंफर्म टिकट मिलने में होगी सहूलियत

Published: Wed, 27 May 2026 07:17 PM (IST)

रेलवे ने बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के लिए क्लोन स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि जुलाई मध्य तक बढ़ा ...और पढ़ें

क्लोन स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने का फैसला

क्लोन स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने का फैसला

HighLights

  1. क्लोन स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि जुलाई तक बढ़ी।

  2. बरौनी-दरभंगा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत।

  3. गर्मी की छुट्टियों में कंफर्म टिकट मिलने में सहूलियत।

जागरण संवाददाता, नया गांव(सारण)। गर्मी की छुट्टियों और शादी-विवाह के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

East Central Railway ने बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चल रही क्लोन स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। अब ये ट्रेनें जुलाई मध्य तक प्रतिदिन चलेंगी।

यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में होगी सहूलियत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिल्ली रूट पर इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। खासकर गर्मी की छुट्टियों और शादी-विवाह के कारण ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

ऐसे में क्लोन स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में राहत मिलेगी और प्रतीक्षा सूची का दबाव कम होगा।

बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल की अवधि बढ़ी

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी Saraswati Chandra द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अब 1 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन चलेगी।

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल 2 जून से 16 जुलाई 2026 तक रोजाना संचालित होगी।

दरभंगा से दिल्ली जाने वालों को भी राहत

इसी तरह गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल भी 1 जून से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी।

जबकि गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 2 जून से 16 जुलाई 2026 तक नियमित रूप से चलेगी।

दिल्ली रूट पर भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बिहार से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है।

इसी को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने और मौजूदा क्लोन स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को यात्रा में परेशानी न हो।

बिहार के यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

बरौनी और दरभंगा से बड़ी संख्या में लोग पढ़ाई, नौकरी और पारिवारिक कार्यों के लिए दिल्ली जाते हैं।

ऐसे में क्लोन स्पेशल ट्रेनों के विस्तार से बिहार के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे ने यात्रियों से समय पर टिकट बुक कराने और यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी जांचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- आरा रेलवे में बड़ा बदलाव: कुलहड़िया शिफ्ट होगा रैक पॉइंट, दिल्ली-मुंबई और कोलकाता के लिए नई ट्रेनों का रास्ता साफ