विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान की मंडी ने बिगाड़ा बिहार की रसोई का बजट! 10 दिन में ₹1100 महंगा हुआ सरसों तेल; घानी का रेट ₹3800

Published: Tue, 24 Nov 2026 02:14 PM (IST)

बाजार में पिछले 10 दिनों के भीतर सरसों तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे घानी तेल 2700 से 3800 रुपये प्रति टिन पहुंच गया है।

10 दिन में ₹1100 महंगा हुआ सरसों तेल; घानी का रेट ₹3800 (AI Generated Image)

10 दिन में ₹1100 महंगा हुआ सरसों तेल; घानी का रेट ₹3800 (AI Generated Image)

जागरण संवाददाता, आरा। बाजार में पिछले 10 दिनों के भीतर सरसों तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। भाव में अचानक हुई इस वृद्धि से ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ने लगा है। खासकर कच्ची घानी सरसों तेल की कीमतों में अधिक तेजी देखी जा रही है।

जो घानी तेल (प्रति टिन/15 लीटर) 10 दिन पहले 2,700 रुपये में बिक रहा था, उसका भाव अब बढ़कर 3,800 रुपये तक पहुंच गया है।

इस तरह महज 10 दिनों में करीब 1,100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अन्य ब्रांडेड (जैसे इंजन) सरसों तेल के भाव में भी पिछले दो दिनों के भीतर प्रति लीटर आठ रुपये की वृद्धि हुई है।

थोक कारोबारियों के अनुसार, बाजार में कीमतों की इस तेजी का असर अब खुदरा दुकानों पर भी दिखने लगा है और आने वाले दिनों में भाव में और उतार-चढ़ाव की संभावना है।

थोक विक्रेता सत्य प्रकाश ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर में किसानों द्वारा मिल मालिकों को ऊंचे दामों पर सरसों बेची जा रही है, जिससे मिलों में सरसों की खरीद महंगी हो गई है।

महंगे कच्चे माल के कारण तेल का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। उत्पादन में कमी और लागत बढ़ने से सरसों तेल की कीमतों में यह उछाल आया है।

उन्होंने बताया कि कीमतों में और वृद्धि की आशंका को देखते हुए कई छोटे दुकानदारों ने पहले से ही तेल का स्टॉक जमा कर लिया है, जिससे बाजार में सतर्कता बढ़ गई है। सरसों तेल रोजमर्रा के भोजन में इस्तेमाल होने वाला एक जरूरी खाद्य पदार्थ है।

ऐसे में इसके दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं का रसोई बजट बिगड़ने लगा है। यदि जल्द ही उत्पादन और आपूर्ति की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो कीमतों में स्थिरता आने में समय लग सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।