रोटी बैंक के सदस्यों ने बांटे कोरोना निवारण किट
आरा रोटी बैंक के तत्वाधान में कोरोना वायरस को लेकर शहर में जागरुकता अभियान चलाया गया।
आरा। आरा रोटी बैंक के तत्वाधान में कोरोना वायरस को लेकर शहर में जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके तहत संस्था की तरफ से लोगों के बीच कोरोना निवारण कीट बांटा गया। जिसमें गमछा, हैंड वाश साबुन, ग्लव्स, लेफलेट आदि था। साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण तथा रोकथाम के उपायों को भी बतलाया गया। शहीद भवन, बड़ी मठिया, शिवगंज और आरा रेलवे स्टेशन परिसर में कार्यक्रम के दौरान नेतृत्वकर्ता कमलेश तिवारी ने कहा कि आज पूरे विश्व में कोरोना से बचाव को लेकर युद्ध स्तर पर काम हो रहा है। डब्ल्यूएचओ ने इसे महामारी घोषित किया है। इसी से इसकी विभीषिका का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब तक इसके कारण हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से डरने का नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। अफवाहों से बचे। संतोष सिंह भारद्वाज ने कहा कि हमारी संस्था समाज के हर वर्ग के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा है। धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण सिन्हा किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सक्रिय सदस्यों रोहित गुप्ता, राम किशोर सिंह, क्षितिज पांडेय, नवीन सिन्हा, रवि राज, अभिषेक अग्रवाल, सतीश सिंह पवन, निकेश, निर्मल, दीपक, अमन, रवि तिवारी, जयंत, राजेश, खुशबू, मोनी, आशीष आदि का सराहनीय योगदान रहा।