Move to Jagran APP

दो महीने पहले घर वालों से लड़कर किया प्रेम विवाह, टेंशन में ट्रेन से कटकर दे दी जान

आरा-कुल्हड़िया स्टेशन के बीच शुक्रवार की देर रात ट्रेन से कटकर एक युवक ने अपनी जान दे दी। शनिवार की सुबह शव मिलने के बाद मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान की गई।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 12:31 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 12:31 PM (IST)
दो महीने पहले घर वालों से लड़कर किया प्रेम विवाह, टेंशन में ट्रेन से कटकर दे दी जान
दो महीने पहले घर वालों से लड़कर किया प्रेम विवाह, टेंशन में ट्रेन से कटकर दे दी जान

भोजपुर, जेएनएन। दानापुर रेलवे मंडल अन्तर्गत पटना-डीडीयू रेल खंड पर आरा-कुल्हड़िया स्टेशन के बीच शुक्रवार की देर रात ट्रेन से कटकर एक युवक ने अपनी जान दे दी। शनिवार की सुबह आरा और कुल्हड़िया स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक से शव बरामद किया गया। बाद में मोबाइल से उसकी पहचान हो सकी। मृतक 22 वर्षीय राज कुमार प्रसाद आरा टाउन थाना क्षेत्र के रमगढ़िया सराय फाटक का निवासी था। वह पेशे से वायरिंग मिस्री का काम करता था। मानसिक रूप से तनाव में रहता था।

loksabha election banner

दो महीने से परिवार से अलग रहकर करता था जीवन यापन

बताया जाता है कि आरा शहर के रमगढ़िया मुहल्ला निवासी कपिलदेव प्रसाद का इकलौता पुत्र राज कुमार  प्रसाद ने करीब दो महीने पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद मां-बाप से अलग भलुहीपुर मुहल्ला में अपनी पत्नी जुही के साथ रहता था। शुक्रवार की रात भी वहीं पर था। इस दौरान परिवार से टेंशन में घर से निकल गया। गुस्से में आरा रेलवे स्टेशन और कुल्हड़िया स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दौरान किसी को घटना की भनक नहीं लगी।

दूसरे समाज की लड़की से प्रेम-प्रसंग में की थी शादी

जानकारी के अनुसार राज कुमार प्रसाद ने दूसरे समाज की लड़की जुही से शादी की थी। जिसके चलते परिवार के लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे। यहीं वजह था कि राज कुमार वह परिवार से अलग रहता था। लेकिन, लव मैरिज की खुशियां अधिक दिनों तक नहीं टिक सकीं। पारिवारिक झगड़े में उसने मौत को गले लगा लिया। शनिवार की सुबह मौत की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य इस शादी को मानने से इंकार कर रहे हैं।

मृतक के पास से मिले टूटे मोबाइल से हो सकी पहचान

रेलथानाध्यक्ष शहनवाज खान के अनुसार मृतक के पास से एक टूटा मोबाइल बरामद किया गया था। मोबाइल में सिम लगा हुआ था। जिसकी मदद से शव की पहचान नहीं हो सकी। बाद में कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.