विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तिलक में गए युवक की हत्या

By JagranEdited By:
Published: Wed, 19 Jun 2019 11:17 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 20 Jun 2019 06:36 AM (GMT+05:30)

भोजपुर जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र के मनीछपरा इलाके में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

तिलक में गए युवक की हत्या
तिलक में गए युवक की हत्या

आरा। भोजपुर जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र के मनीछपरा इलाके में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। साथ ही साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को खेत में फेंक दिया गया। बुधवार की शाम मनीछपरा-रामपुर गांव के बधार स्थित बैगन खेत से युवक का शव बरामद किया गया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक कृष्णा राय उर्फ लुलू (18 वर्ष) मनीछपरा गांव निवासी शंकर यादव का पुत्र था। मृतक के गर्दन समेत शरीर पर खरोंच का निशान पाया गया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो रहा है। परिजन भी किसी तरह की दुश्मनी की बात से इंकार कर रहे है। पुलिस तकनीकी सूत्र के आधार पर भी मामले की छानबीन कर रही है। देर शाम शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।

-------------

घर से तिलक समारोह में भाग लेने के लिए बोलकर निकला था, हो गया था लापता मिली लानकारी के अनुसार बड़हरा के मनीछपरा गांव में मंगलवार की रात एक एक युवक का तिलक आया हुआ था। जिसमें भाग लेने जाने के लिए कृष्णा राय निकला था। लेकिन, वापस लौटकर नहीं आ सका था। जिसके बाद से ही परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को गांव के ही कन्हैया यादव के पुत्र का तिलक समारोह था। रात्रि नौ बजे तक कृष्णा राय तिलक समारोह में देखा गया था। इधर, घर नहीं लौटने पर उसके पिता शंकर यादव ने अपने छोटे पुत्र लक्ष्मण यादव को कृष्णा को बुलाने के लिए भेजा था। तब कृष्णा ने बताया कि तिलक में खाना खाकर घर वापस आने की बात कही थी। बहुत देर तक घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार संपर्क करना चाहा, उसके बाद भी संपर्क संपर्क नहीं हो पा रहा था। कृष्णा का मोबाइल बंद बता रहा था।

------

एक महीना पहले कोलकाता से आया था अपने गांव बताया जा रहा कि शंकर यादव कोलकाता में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। पूरा परिवार कोलकाता में में ही रहता है। एक माह पहले गांव के ही गनौरी यादव के पुत्र राकेश यादव के शादी समारोह में शामिल होने के लिए शंकर यादव का पुत्र कृष्णा कोलकाता से गांव आया था। 11 जून को राकेश की शादी थी। इधर, मारे गए कृष्णा के शरीर पर कई जगह पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शंकर के शरीर का चमड़ा कई स्थानों पर फटा हुआ पाया गया है। मृतक के मुंह से काफी मात्रा में खून बाहर आया हुआ था। मृतक का जीभ भी बाहर निकला था। पुलिस ने बताया कि शव के देखने से प्रतीत होता है कि किसी गुप्त स्थान पर युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को खेत में फेंका गया है।

-----

दो भाइयों में बड़ा था कृष्णा बेटे की हत्या के बाद वियोग में मां उर्मिला देवी का रो-रोकर कर बुरा हाल था। मृतक दो भाई और एक बहन है। वह भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई लक्ष्मण यादव है। जबकि बहन रुबी देवी की शादी उत्तर प्रदेश के डोकटी थाना क्षेत्र के धोती टोला गांव में हुई है। पिता शंकर यादव के अनुसार उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।