उद्योग-धंधों की ओर युवा पीढ़ी का झुकाव अच्छी पहल : परिवहन मंत्री
परिवहन मंत्री संतोष निराला ने कहा कि बिहार सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
आरा। परिवहन मंत्री संतोष निराला ने कहा कि बिहार सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। राज्य की युवा पीढ़ी नए-नए उद्योगों के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखा रही है। यह बिहार की प्रगति का घोतक है। परिवहन मंत्री स्थानीय बाईपास रोड स्थित आरण्य विहार रेस्तरां एवं बैंक्वेट हॉल के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश चौधरी द्वारा श्रमिक प्रकोष्ठ के माध्यम श्रमिकों के अधिकारों के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण ¨सह ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर पार्टी की पूर्व सांसद मीना ¨सह, पूर्वमंत्री श्रीभगवान ¨सह कुशवाहा, जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र ¨सह, भोजपुरी अकादमी के अध्यक्ष चन्द्रभूषण राय, प्रदेश सचिव संतोष शर्मा, पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, ¨प्रस ¨सह बजरंगी, अभय विश्वास भट्ट, डॉ. एसएन राम, जितेंन्द्र चन्द्रवंशी, मुकेश माही, अरविन्द ¨सह एवं अजीत ¨सह आदि प्रमुख थे।