Move to Jagran APP

ये लो... अब भूत के नाम पर दे दना दन, बाल पकड़कर महिला को खूब पीटा

ये लो अब भूत के लिए भी लोग लड़ रहे हैं। भूत भेजने का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भोजपुर जिले में हुआ है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 07:09 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 10:11 PM (IST)
ये लो... अब भूत के नाम पर दे दना दन, बाल पकड़कर महिला को खूब पीटा
ये लो... अब भूत के नाम पर दे दना दन, बाल पकड़कर महिला को खूब पीटा

भोजपुर, जेएनएन। ये लो अब भूत के लिए भी लोग लड़ रहे हैं। भूत भेजने का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भोजपुर जिले में हुआ है। भूत के नाम पर एक वृद्ध महिला को लोगों ने जमकर पीटा। बा​ल पकड़कर घसीटा भी। पति ने विरोध किया तो उसे भी धून दिया। दोनों का इलाज कराया गया है। मामला थाना भी पहुंचा है। पीड़ित परिवार ने इसे लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

loksabha election banner

यह मामला है भोजपुर के अगिआंव थाना क्षेत्र का। अंधविश्वास के चक्कर में लोगों ने भूत भेजने के नाम पर उर्मिला देवी (55वर्ष) को पीट दिया। उसे बचाने के लिए पति जंग बहादुर सिंह (60 वर्ष) को पीटा गया। महिला को गंभीर चोटें आने के कारण उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि लोहई गांव निवासी जंग बहादुर सिंह तथा नंद कुमार सिंह के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। इसी बीच शनिवार को भूत के चक्कर में विवाद हो गया। पिटाई से घायल महिला उर्मिला देवी के अनुसार नंद कुमार सिंह के परिवार में एक बच्ची की तबीयत खराब चली आ रही थी। इस दौरान उस पर भूत भेजने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की गई। उसके पति को भी पीटा। महिला को इलाज के लिए पहले पीरो लाया गया था। बाद में वहां से आरा के सदर अस्पताल रेफर किया गया। 

बहरहाल लोगों का कहना है कि शिक्षा को लेकर गांव गांव में अभियान चलाया जा रहा है। लोग शिक्षित हो रहे है। बेटियां पढ़कर सशक्त हो रही हैं। ऐसे में अंधविश्वास के चक्कर में कुछ लोगों का आना बेहद चिंताजनक है। समाज को समझने की जरूरत है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.