नाच में हुआ था विवाद, प्रतिशोध में किसान को गोली मारी
आरा। भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में शनिवार की रात एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पैर में गोली लगने से घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रात आठ बजे रात की है। हमलावर तीन की संख्या में थे। हमले का आरोप बड़का डुमरा गांव के युवकों पर लगा है।
आरा। भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में शनिवार की रात एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पैर में गोली लगने से घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रात आठ बजे रात की है। हमलावर तीन की संख्या में थे। हमले का आरोप बड़का डुमरा गांव के युवकों पर लगा है। घायल यमुना धानुक(65 वर्ष) सारंगपुर गांव निवासी लोरिक धानूक का पुत्र है। घटना के मूल में पूर्व में नाच के दौरान उपजे विवाद की बात सामने आ रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि सारंगपुर गांव निवासी यमुना धानुक शनिवार की रात अपने दलान से मवेशियों के लिए पानी लेने जा रहा था कि इसी दौरान हथियार बंद तत्वों ने गोली मार दी और फरार हो गए। बाद में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों के अनुसार 28 दिसंबर को गांव में छठियार था। जिसमें नाच आया था। नाच के दौरान बड़का डुमरा के लोगों के साथ वाद विवाद हुआ। इस घटना को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। फाय¨रग की घटना को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। घायल खतरे से बाहर है।