जनेसरा गोली कांड में प्रयुक्त बंदूक जब्त, एक को जेल
भोजपुर जिला के संदेश थानाक्षेत्र के जनेसरा गांव मे एक रोज पहले भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी को लेकर मंगलवार को दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।
आरा। भोजपुर जिला के संदेश थानाक्षेत्र के जनेसरा गांव मे एक रोज पहले भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी को लेकर मंगलवार को दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। इस दौरान पुलिस ने फाय¨रग में प्रयुक्त एक रेगुलर बंदूक को भी बरामद किया है। पुलिस ने गोलीबारी के मामले में पकड़े गए एक पक्ष के आरोपी सेठ ¨सह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि, दूसरे पक्ष के आरोपी लल्लू कुमार का इलाज पुलिस कस्टडी में आरा में चल रहा है। इसे लेकर एक पक्ष के नागेंद्र यादव के बयान पर सात तथा दूसरे पक्ष के सेठ ¨सह के बयान पर पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुल 12 लोग आरोपी बनाए गए है। बता दें कि जनेसरा गांव निवासी नरेन्द्र ¨सह व सेठ सेठ ¨सह के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। सोमवार को खेत में बोए गए जई काटे जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें गोली लगने से नरेन्द्र ¨सह का पुत्र लल्लू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा सेठ ¨सह के भी जख्मी होने की बात सामने आई थी। संदेश थाना में प्रथम पक्ष के सेठ यादव ने दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही नागेंद्र यादव, ब्रजेश यादव, सत्येन्द्र यादव, सिद्धनाथ यादव, एवं राम कुमार यादव को आरोपी बनाया है। दूसरी ओर नागेंद्र यादव के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में ही सेठ यादव, उपेंद्र यादव, विमल यादव, हरेंद्र यादव, विनोद यादव, महेंद्र यादव, एवं राजेश यादव को आरोपी बनाया गया है। संदेश थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष का प्राथमिकी दर्ज कर प्रथम पक्ष के सेठ ¨सह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।