प्रो. ध्यानेन्द्र को मिला फेलो ऑफ इंडियन सायंस कांग्रेस का सम्मान
दानापुर रेलमंडल के कारीसाथ रेलवे स्टेशन के समीप बीते माह भर से जारी ट्रैक मेंटेनेंस कार्य लगभग 15
जागरण संवाददाता, आरा: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रो. ध्यानेन्द्र कुमार को बेंगलुरू स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल सायंस के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक समारोह में फेलो ऑफ इंडियन सायंस कांग्रेस की उपाधि से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। सेवानिवृत्त प्रो. कुमार को यह सम्मान उन्हें जंतु विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। यह पुरस्कार आज भारत में विज्ञान के क्षेत्र में भीष्म पितामह माने जाने वाले पदमविभूषण डॉ. रोडन नरसिम्हा द्वारा प्रदान किया गया। विदित हो कि उनके साथ यह सम्मान पाने वाले अन्य लोगों में बेंगलुरू के प्रो. गंगाधर, पूर्व कुलपति गीताबाली, प्रो. अशोक सक्सेना एवं विजया लक्ष्मी सक्सेना भी शामिल हैं। खास बात यह है कि डॉ. नरसिम्हा और डॉ. कुमार ध्यानेन्द्र दोनों रॉयल सोसायटी ऑफ लंदन के फेलो हैं। प्रो. कुमार को विगत माह ही लंदन रॉयल सोसायटी के फेलो बनाए गए है। वे जुलोजिकल सोसायटी लंदन के पहले से ही फेलो हैं।