विकास पर्व मनाने की तैयारी पूर्ण, आयोजन कल
भोजपुर। भाजपा द्वारा आयोजित विकास पर्व को सफलता पूर्व मनाने हेतु एक समीक्षात्मक बैठक स्थानीय
भोजपुर। भाजपा द्वारा आयोजित विकास पर्व को सफलता पूर्व मनाने हेतु एक समीक्षात्मक बैठक स्थानीय सर्किट हाउस सभागार में पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह की अध्यक्षता में रविवार को की गई। आगामी 14 जून को स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह शाहाबाद प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दो वर्षो के कार्यकाल में जितना विकास हुआ वह 60 वर्षो के कांग्रेस सरकार में लूट के कारण देश काफी पीछे चलाया गया था। विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने देश के साथ-साथ विश्व में भी भारत का नाम ऊंचा किया है। उनके दो वर्षो के शासनकाल में जन धन योजना, बेटी बचाओ, गरीबों का बैंक में खाता खुलवाने, स्वच्छ भारत एवं गरीबों को गैस का मुफ्त कनेक्शन देने जैसे अनेकों कार्य उपलब्धि है जिसकी विस्तृत जानकारी कार्यक्रम के दिन आने वाले कई केन्द्रीय मंत्री, सांसद एवं पार्टी के बड़े नेता देंगे। पार्टी जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि आगामी 14 जून को आयोजित विकास पर्व के कार्यक्रम में सक्रिय सदस्य, बूथ कमेटी एवं पंचायत समिति के भी कार्यकर्ता जुटेंगे। कार्यक्रम प्रभारी सह जिला महामंत्री डा. हरेन्द्र पांडेय ने कहा कि विकास पर्व के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर को झंडा-बैनर एवं तोरण द्वार से पाटने तथा अतिथियों के स्वागत हेतु कार्यकर्ता जोर-शोर से लग चुके है। अन्य वक्ताओं में पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर के अलावे प्रांतीय नेता सुरेन्द्र सिंह, हाकिम प्रसाद, भुवर ओझा, राजेन्द्र तिवारी, डा. रमेश सिन्हा, बलराम सिंह, सुशील मिश्रा, सूर्यकांत पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, राजकुमार कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, प्रमोद सिंह एवं मुन्ना कुशवाहा आदि थे।