Move to Jagran APP

जनता के विकास के लिए आप पार्टी की सरकार जरूरी : शत्रुघ्न

आम आदमी पार्टी के जोनल पदाधिकारियों की एक बैठक स्थानीय रेडक्रॉस भवन सभागार में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 05:16 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 05:16 PM (IST)
जनता के विकास के लिए आप  पार्टी की सरकार जरूरी : शत्रुघ्न
जनता के विकास के लिए आप पार्टी की सरकार जरूरी : शत्रुघ्न

आरा। आम आदमी पार्टी के जोनल पदाधिकारियों की एक बैठक स्थानीय रेडक्रॉस भवन सभागार में आयोजित की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने कहा कि भावनाओं को भड़काने की जारी राजनीति के दौर में जनता के विकास के मुख्य मुद्दों पर केन्द्रित करने के लिए बिहार में आम आदमी पार्टी की सरकार लाना होगा। उन्होंने जिले के प्रत्येक प्रखंड से पंचायत के कोने-कोने तक पार्टी के स्वास्थ्य, शिक्षा, डिलिवरी सिस्टम और अन्य प्रमुख कार्यों को ले जाने पर बल दिया। वहीं जिले की स्वास्थ्य सेवा की बदहाली, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, सात निश्चय में व्याप्त भ्रष्टाचार, महिलाओें पर बढ़ते अत्याचार व दुष्कर्म और कार्यकर्ता नईम अंसारी के पुत्र के अपहरण के तीन माह बाद भी कोई गंभीर कदम नहीं उठाने जैसे सवालों को लेकर मुखर होने का आह्वान किया। इस अवसर पर शामिल अन्य नेताओं में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार व अमित ¨सह, प्रदेश सचिव श्रीवत्स पुरूषोत्तम, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष उमा दफ्तुआर, डॉ. प्रिया ¨सह, मुमताज खातुन, प्रदेश सचिव राजकमल प्रसाद, जिलाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, सचिव कृष्ण मोहन, युथ अध्यक्ष रविशंकर ¨सह, सीवाईएसएस के भूपेन्द्र कुमार, आकाश गौरव, सुजीत ¨सह, शाहनवाज अली, सुजीत ¨सह, प्रयाग यादव आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.