आग और करंट से पांच महिलाएं झुलसी
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में घटी विभिन्न घटनाओं में आग और करंट की चपेट में आई पांच महिलाएं बुरी तरह झुलस गई।
आरा। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में घटी विभिन्न घटनाओं में आग और करंट की चपेट में आई पांच महिलाएं बुरी तरह झुलस गई। जबकि इन हादसों में सात दिनों की एक नवजात बच्ची बाल-बाल बची। जानकारी के मुताबिक संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाजार में सात दिनों की नवजात बच्ची को दूध पिलाने के दौरान आग तापने के क्रम में अखगावं निवासी पप्पू साह की पत्नी अंजू देवी बुरी तरह झुलस गई। बोरसी से निकली ¨चगारी से अंजू के कपड़े में आग लगते ही उसने अपनी बच्ची को खुद से अलग कर दिया था। जिससे बच्ची तो सुरक्षित बच गई। मगर अंजू बुरी तरह झुलस गई। वहीं अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गावं गांव में बिजली के उपकरण से पानी गर्म करने के दौरान करंट की चपेट में आने से पंचानंद पाठक की पत्नी पूनम देवी झुलस गई। इसी तरह नगर थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ निवासी जितेंद्र पंडित की पुत्री ¨पकी भी करंट की चपेट में आने से झुलस गई। जबकि बिहार शरीफ निवासी मुन्ना की पत्नी सोनम देवी आग की चपेट में आने से झुलस गई थी। झुलसी सभी महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।