हथियार तस्करी मेंपांच गिरफ्तार
भोजपुर पुलिस ने एक बार फिर हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
आरा। भोजपुर पुलिस ने एक बार फिर हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हथियार तस्करी में संलिप्त पांच अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही एक देसी शॉटगन रायफल व पिस्टल समेत गोली बरामद किया है। इसके अलावा एक बोलेरो, एक बुलेट व एक बाइक समेत छह मोबाइल सेट जब्त किया गया है। नकदी रुपये भी मिला है। पकड़े सदस्यों में पिता व पुत्र के अलावा दो सगे भाई भी हैं। यह जानकारी रविवार को भोजपुर एसपी आदित्य कुमार ने दी। पकड़े गए आरोपियों में एक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। इसे लेकर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। हथियार तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़हरा के नेकनाम टोला निवासी सुरेश कुमार उर्फ सुरेश कुमार, उसके पुत्र नितेश कुमार, आरा टाउन थाना के गौसगंज निवासी अनिल कुमार के पुत्र सुमन कुमार, शाहपुर निवासी चन्द्रधर पांडेय के पुत्र सुमित पांडेय व कृष्णा पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा कि भोजपुर एसपी आदित्य कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़हरा इलाके में अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर छापेमारी करने का आदेश दिया। इस दौरान टीम ने नेकनाम टोला एवं केशोपुर में छापेमारी कर सुरेश राम और उसके बेटा को गिरफ्तार किया। इसके बाद गौसगंज के सुमन कुमार व कृष्णा व सुमित को धर दबोचा गया। टीम में बड़हरा थानाध्यक्ष उदय प्रताप ¨सह, डीआईयू प्रभारी राजीव कुमार, दारोगा सुदेह कुमार समेत डीआईयू के पुलिसकर्मी शामिले थे।
एसपी ने बताया कि पकड़े अपराधी पूजा के मद्देनजर सद्भाव बिगाड़ने के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के प्रयास में थे। लेकिन, समय रहते गैंग से जुड़े पांच बदमाशों को धर दबोचा गया । इसे लेकर आर्म्स एक्ट के तहत पांचों अपराधियों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया गया है। टीम में शामिल अफसरों व जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। जब्त गाड़ियों के बारे में भी अलग से छानबीन की जा रही है।
गिरफ्तार सुरेश कुमार उर्फ सुरेश राम मूल रूप से बड़हरा के नेकनाम टोला निवासी बुटन राम का पुत्र है। पहले से उसका आपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में जेल भी जा चुका है। साल 2000 में मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था। जिसके बाद उसे पकड़ा गया था। इसे लेकर 26 सितंबर 2000 को केस दर्ज किया गया था। जेल से छुटने के बाद भी वह हथियार का कारोबार करता था। इस दौरान पुलिस ने धंधे में संलिप्त पिता और पुत्र दोनों को धर दबोचा।