Move to Jagran APP

गाना बजाने के विवाद में फायरिंग, तीन घायल

भोजपुर जिले के चादी थाना अन्तर्गत सुंदरा गाव में रविवार की रात सरस्वती पूजा के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों गुटों में पहले मारपीट हुई। बाद में हथियार बंद तत्वों ने फायरिंग कर दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 11:41 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 11:41 PM (IST)
गाना बजाने के विवाद में फायरिंग, तीन घायल

आरा। भोजपुर जिले के चादी थाना अन्तर्गत सुंदरा गाव में रविवार की रात सरस्वती पूजा के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों गुटों में पहले मारपीट हुई। बाद में हथियार बंद तत्वों ने फायरिंग कर दी। झड़प व फायरिंग में तीन लोग घायल हुए है। जिसमें एक को गोली लगी है। इसे लेकर गाव में काफी देर तक अफरातफरी मची रही । रात दस बजे सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घटना के मूल में डीजे पर गाना बजाने को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है। हालाकि, पुलिस ने पूजा के दौरान किसी भी तरह के विवाद से इन्कार किया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि चादी थाना के सुंदरा गाव में दो अलग -अलग पूजा समिति के सदस्य मा सरस्वती की प्रतिमा स्थापित किए हैं। इस दौरान रविवार को गाना बजाने को लेकर वाद विवाद हो गया। जिसे लेकर रात में दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। जिसमे लाठी -डंडे के हमले में स्व. लखन सिंह का पुत्र जितेन्द्र सिंह तथा जितेन्द्र सिंह का पुत्र रजत घायल हो गया। बाद में हथियार बंद तत्वों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से स्व. देवेंद्र सिंह का पुत्र सूरज सिंह( 25 वर्ष) जख्मी हो गया। बाद में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। सूरज के हाथ में गोली लगी है। जबकि, जितेन्द्र का सिर फट गया है। बाद में सूचना मिलने पर उदवंतनगर थाना पुलिस भी वहा पहुंच गई। इसे लेकर दो गुटों में तनाव गहरा गया है। बताया जा रहा कि एक रोज पहले शनिवार को भी दोनों गुटों में झगड़ा हुआ था। जिसमें मारपीट की घटना घटी थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.