Move to Jagran APP

आरा में भूमि विवाद को लेकर फायरिग, तीन घायल

भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव के बधार में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच भिड़त हो गई। इस दौरान हथियार बंद तत्वों द्वारा फायरिग किए जाने से एक अधेड़ किसान समेत तीन लोग घायल हो गए। हमले में छर्रा लगने से घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 11:00 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 11:00 PM (IST)
आरा में भूमि विवाद को लेकर फायरिग, तीन घायल
आरा में भूमि विवाद को लेकर फायरिग, तीन घायल

जागरण टीम, आरा/सहार: भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव के बधार में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच भिड़त हो गई। इस दौरान हथियार बंद तत्वों द्वारा फायरिग किए जाने से एक अधेड़ किसान समेत तीन लोग घायल हो गए। हमले में छर्रा लगने से घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दायें जांघ एवं दायें हाथ में दो जगहों पर छर्रा लगा है। जबकि, फायरिग व मारपीट के दौरान दो युवक भी जख्मी हुए हैं। वे भी छर्रा लगने की बात बता रहे हैं। घटना सुबह 10 बजे की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हमले में चरपोखरी थाना क्षेत्र के डेगोडिहरी गांव निवासी 50 वर्षीय रामनाथ सिंह, उनके दो भतीजे कामेश्वर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रघुवर सिंह एवं अशोक सिंह के 35 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार सिंह घायल हुए हैं।

loksabha election banner

----

खेत जोतने के दौरान हुआ विवाद

बताया जा रहा कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के डेगोडिहरी गांव रामनाथ सिंह एवं कामाख्या सिंह नामक दो पट्टीदारों के बीच पूर्व से ही जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार सुबह सभी लोग नदी उस पर बेरथ गांव के बाधार में धानरोपनी व खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर गए हुए थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग मना करने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले नोकझोंक हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। उसी दौरान फायरिग कर दी गई।जिसमें छर्रा लगने से रामनाथ सिंह समेत दोनों भतीजा विनोद कुमार सिंह एवं रघुवर सिंह घायल हो गए। सदर अस्पताल में आन ड्यूटी चिकित्सक सर्जन डा. अरुण कुमार ने बताया कि एक अधेड़ को दो जगहों पर छर्रा लगा है। जबकि विनोद कुमार सिंह एवं रघुवर सिंह का एक्सरे कराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.