Move to Jagran APP

मॉल में लापरवाही से चली गोली, कर्मचारी घायल

टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत शिवगंज के समीप स्थित एक मॉल में शनिवार की सुबह लापरवाही के चलते बंदूक से गोली चल गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:05 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:05 PM (IST)
मॉल में लापरवाही से चली गोली, कर्मचारी घायल
मॉल में लापरवाही से चली गोली, कर्मचारी घायल

आरा। टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत शिवगंज के समीप स्थित एक मॉल में शनिवार की सुबह लापरवाही के चलते बंदूक से गोली चल गई। संयोग ठीक था कि गोली किसी कस्टमर को नहीं लगी। हालांकि, मॉल का एक कर्मचारी जरूर घायल हो गया। उसके दायें पैर में गोली लगी है। वह खतरे से बाहर है। घटना दोपहर दस बजे की है। घटना के बाद पुलिस ने बंदूक को जब्त कर लिया है। घायल कर्मचारी संतोष यादव( 35वर्ष) आरा मुफस्सिल थाना के पिपरहिया गांव निवासी नंदु ¨सह का पुत्र बताया जाता है। इसे लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। बाद में परिजन घायल को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल में चले गए। पुलिस को मौके से एक खोखा मिला है। जब्त बंदूक धोबहां ओपी के भदेयां गांव निवासी निजी सुरक्षा गार्ड नंद लाल साह का बताया जा रहा है।

loksabha election banner

--------------

हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया और हो गई फाय¨रग:

इधर, सदर अस्पताल, आरा में इलाजरत कर्मचारी संतोंष यादव के अनुसार हाथ से छूटकर जमीन पर बंदूक के गिरने के चलते फाय¨रग हो गई। जिसमें वह घायल हो गया। कर्मचारी के अनुसार घटना के समय लोडेडे गन काउंटर के पास रखा हुआ था। हटाने के क्रम में अचानक गिर गया और यह घटना घटी। जिस तरह से यस घटना घटित हुई है, उससे प्रतीत हो रहा कि गोली पहले लोड हालत में था और कॉक था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के दारोगा बलवंत कुमार वहां पहुंच गए। जिसके बाद फाय¨रग में प्रयुक्त बंदूक को जब्त कर लिया गया। नगर इंसेक्टर जेपी ¨सह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इधर, मॉल में फाय¨रग होने को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। बाद में सूचना मिलने पर घायल कर्मचारी के परिजन भी आ गए। टाउन इंस्पेक्टर ने बताया कि रोज रात में गार्ड बंदूक रखकर घर चला जाता है। सुबह पहर मॉल खुलने के बाद बंदूक काउंटर के पास रखा था। जिससे गोली चलने की बात शुरूआती जांच में सामने आ रही है। अभी पूछताछ चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.