गबन की राशि वसूली को ले 9 एचएम पर सर्टिफिकेट केस
भोजपुर। जिले के प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में आवंटित करोड़ों रुपये की राशि गबन कर लिए जाने के मामले
भोजपुर। जिले के प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में आवंटित करोड़ों रुपये की राशि गबन कर लिए जाने के मामले में संबंधित प्रधानाध्यापकों पर राशि वसूलने के लिए दर्ज प्राथमिकी के बाद अब सर्टिफिकेट केस किया जा रहा है। ये प्रधानाध्यापक प्राथमिकी के बाद भी राशि नहीं लौटाई है। जिस कारण नौ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर शुक्रवार को अलग-अलग थानों में संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सर्टिफिकेट केस किया गया है। यह जानकारी सर्वशिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकार उपेंद्र कुमार ¨सह ने दी। उन्होंने बताया कि 62 विद्यालयों के एचएम पर विद्यालय भवन की राशि गबन कर लिए जाने के मामले में तीन दिन पहले सभी बीईओ को प्राथमिकी दर्ज कराकर कांड संख्या जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया गया था। जिसमें दो प्रखंड के बीईओ ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। जिसे गंभीरता से लेते हुए सभी बीईओ को निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज कराकर कांड संख्या उपलब्ध कराया जाए अन्यथा अब बीईओ पर विभागीय गाज गिरेगी। शुक्रवार को जिन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया गया है, उनमें आरा के उ. म. वि. बेला, कोईलवर प्रखंड के उ.म. वि. कटकैला, शाहपुर प्रखंड के उ.म. वि. सरना, इसी प्रखंड के न्यू प्रा. वि. डुमरिया, अगिआंव प्रखंड के उ.म.वि. करवासी, तरारी प्रखंड के उ.म. सिकरहटा खुर्द, सहार प्रखंड के प्रा.वि. मुसहर नीमा, जगदीशपुर प्रखंड के उ.म. वि. धरमपिपरा व इसी प्रखंड के उ.म. वि. डुमराव टोला के एचएम शामिल है।