Move to Jagran APP

¨हसक झड़प में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल

भोजपुर जिला के अलग-अलग स्थानों पर संपत्ति विवाद को लेकर हुई आपसी झड़प में करीब 15 लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 06:04 PM (IST)
¨हसक झड़प में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल

आरा। भोजपुर जिला के अलग-अलग स्थानों पर संपत्ति विवाद को लेकर हुई आपसी झड़प में करीब 15 लोग घायल हो गए। इस दौरान लाठी-डंडों से लेकर चाकू तक चले। घायलों का इलाज आरा के सदर अस्पताल में कराया गया। बड़हरा थाना अन्तर्गत सिन्हा ओपी के मरहा गांव में विश्वनाथ ठाकुर तथा चेला ठाकुर के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गए। जिसमें रिटायर्ड फौजी विश्वनाथ ठाकुर, पत्नी गीता देवी, पुत्री रानी कुमारी व पुत्र प्रीतम कुमार घायल हो गए। बाद में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इसी तरह चरपोखरी थाना के कोयल गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के विवाद में सियाराम राय के पुत्र तिलकधारी राय की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई। हमले में उसका सिर फट गया है। हमले का आरोप गांव के ही आरोपियों पर है। इसी तरह गजराजगंज ओपी के बीवीगंज के समीप ओवरटेक करने के विवाद में बाइक सवार की पिटाई कर दी गई। पिटाई से घायल शक्ति ¨सह कारीसाथ गांव निवासी शिवाधार ¨सह का पुत्र है। घायल के अनुसार वह अपनी बहन को बाइक से लेकर गांव जा रहा था। इसी बीच बीवीगंज में सड़क किनारे खड़े ऑटो को हटने के लिए कहे जाने पर विवाद खड़ा हो गया। जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई। दूसरी ओर, गजराजगंज ओपी के बामपाली गांव में गिट्टी रखे जाने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। जिसमें सुरेश प्रसाद का पुत्र राजा कुमार तथा चंद्रमा यादव का पुत्र मुकेश कुमार घायल हो गया। इसी तरह कोईलवर थाना के बीरमपुर गांव निवासी सुरेन्द्र यादव व सिकंदर यादव के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। इस दौरान मकान बनाने को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। जिसमें सुरेन्द्र यादव तथा उसकी पत्नी श्याम सुंदर देवी की पिटाई कर दी गई। घायल ने चाकू से हमला किए जाने का आरोप लगाया है। बाद में इलाज को अस्पताल लाया गया। दूसरी ओर धोबहां ओपी के इचरी गांव में अर¨वद ¨सह की पिटाई कर दी गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.