प्रशिक्षण शिविर में किसानों को दी गई कई जानकारी
रबी अभियान के तहत शाहपुर प्रखंड परिसर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
आरा। रबी अभियान के तहत शाहपुर प्रखंड परिसर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख संतोष पासवान, आत्मा के उप निदेशक राणा राजीव रंजन, आत्मा अध्यक्ष धनेश्वर राय, मुखिया शंकर त्रिपाठी, कृषि वैज्ञानिक डॉ शशिभूषण कुमार शशि एवं सुप्रिया वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया। बीएओ अनिल कुमार ¨सह ने कहा कि प्रचुर मात्रा में दलहनी, तिलहनी एवं गेहूं के बीजों के लिए जिला से डिमांड किया गया है। कृषि वैज्ञानिक डॉ शशि कुमार शशि ने कहा कि उत्तम किस्म की प्रमाणित बीज ही बुआई करे। वही मुखिया शंकर त्रिपाठी ने कहा कि प्रखंड को सरकार ने सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इसका लाभ मिलना चाहिए। वही पूर्व आत्मा अध्यक्ष सह प्रखंड किसान श्री सम्मान से सरकार द्वारा सम्मानित कृषक उमेश चंद्र पांडेय एवं मनजी पांडेय ने शाहपुर नगर पंचायत को कृषि योजनाओं से वंचित करने का मुद्दा उठाया। शिविर में पूर्व आत्मा अध्यक्ष रबिन्द्र ओझा, अर्जुन तिवारी, धनंजय पांडे, बब्लू तिवारी, मनमोहन मिश्र, सत्येंद्र यादव, राजेश मिश्रा, बिनोद ओझा, सुरेमन चौधरी, हरेराम ¨सह, रवि रंजन यादव सहित कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार थे।