अनियंत्रित वाहन के धक्के से किसान की मौत
आरा आयर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलिगांव गांव के समीप अनियंत्रित वाहन की ठोकर से एक किसान की मौत हो गई। मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
आरा: आयर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलिगांव गांव के समीप अनियंत्रित वाहन की ठोकर से एक किसान की मौत हो गई। मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक 60 वर्षीय नत्थु यादव आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव के निवासी थे। वे पेशे से किसान थे। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। इधर, मृत बुजुर्ग के स्वजनों ने बताया कि नत्थु यादव के बहन की मृत्यु हो गई थी। जिसके दाहसंस्कार में शामिल होने के लिए वे तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहां गांव गए थे। सुबह वे वापस लौट रहे थे। बलिगांव गांव के पास बस से उतर कर पैदल घर जा रहे थे कि उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने खेलाड़ी टोला नहर के समीप किसान को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मंगलवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर थे। मृतक के परिवार में दो पुत्र सत्येंद्र ,विनोद एवं एक पुत्री देवांती देवी है। मृतक की पत्नी फुलपातो देवी की भी सड़क हादसे में पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी।
आटो से बैट्री चोरी करते तीन गिरफ्तार : टाउन थाना क्षेत्र के बलबतरा से आटो का डिक्की तोड़कर बैट्री चोरी करते तीन बदमाशों को पब्लिक के सहयोग से धर दबोचा गया। इसे लेकर आटो मालिक मों. चांद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। गिरफ्तार आरोपियों में बलबतरा निवासी मों भोदू, मंजीत यादव तथा मझौंवा निवासी दुर्गेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई में लगी है।
बाइक से गिरकर महिला घायल
: उदवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-सहार पथ पर बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घायल 50 वर्षीय महिला मीना देवी सहार के माधोपुर निवासी श्रीभगवान सिंह की पत्नी है। बेटे शिनय सिंह के साथ बाइक से अपने मामा के घर चरपोखरी के बड़हरा गांव जा रही थी। इस बीच पियनिया के.पास बाइक से गिरकर घायल हो गई। जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सिर में चोटें आई हैं।