हिसक झड़प के दौरान तनी बंदूकें, चार गिरफ्तार
टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत नागरी प्रचारिणी मोड़ के समीप गुरुवार की रात दो गुटों के झड़प हो गई।
आरा। टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत नागरी प्रचारिणी मोड़ के समीप गुरुवार की रात दो गुटों के झड़प हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के बीच बंदूकें तन गई। बाद में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को धर दबोचा। साथ ही 315 बोर का एक लाइसेंसी रायफल, 12 गोली एवं काले रंगे की स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज किया है। एससी-एसटी भी लगा है। जिसमें एक एफआईआर पुलिस ने भी किया है। जिसमें आर्म्स एक्ट एवं उत्पाद अधिनियम के तहत चार को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में पुलिस ने नवादा थाना के हरिजी के हाता निवासी आशीष कुमार, हरिजी के हाता निवासी खटाल संचालक सियाराम यादव, संकट मोचन, न्यू पुलिस लाइन निवासी कुमार अभिषेक, केजी रोड , नवादा निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। जब्त लाइसेंसी हथियार नागालैंड से निर्गत बताया जाता है।
----
निगम के ठेकेदार एवं अनुसूचित जाति टोला के युवकों में हुआ था वाद-विवाद
आरा नगर निगम के ठेकेदार निरंजन सिंह एवं नागरी प्रचारिणी स्थित अनुसूचित जाति टोला के युवकों के बीच गाड़ी लगाने को लेकर शुक्रवार की रात वाद-विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग जुट गए। इस दौरान मारपीट में एक पक्ष के हरिजी के हाता निवासी आशीष कुमार तथा दूसरे पक्ष से संजीव राम घायल हो गया। इस दौरान लाठी-डंडा व लोहे के रॉड से लेकर पत्थर तक चले। बाद में बंदूकें भी तन गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पुलिस ने छापेमारी कर आशीष कुमार, हरिजी के हाता निवासी खटाल संचालक सियाराम यादव, संकट मोचन, न्यू पुलिस लाइन निवासी कुमार अभिषेक, केजी रोड , नवादा निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इधर, हमले में घायल संजीव ने जाने मारने की नीयत से रायफल ताने जाने का आरोप लगाया है। घायल के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में निरंजन सिंह, अमित सिंह, आशीष कुमार, अभिषेक कुमार एवं पिटू कुमार को आरोपी बनाया है।
----
खटाल में छिपाकर रखा गया था रायफल
इधर, नागरी प्रचारिणी कांड को लेकर पुलिस ने हरिजी के हाता इलाके में रात्रि पहर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खटाल में छिपाकर रखा गया एक 315 बोर का रायफल एवं बारह कारतूस जब्त कर लिया। साथ ही खटाल संचालक सियाराम यादव को धर दबोचा। पकड़ा गया। सियाराम मूल रूप से शाहपुर के होरिल छपरा का निवासी है। हरिजी के हाता में खटाल चलाता हैं। दारोगा रहमतुला के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में आशीष, अभिषेक, निरंजन एवं उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पिटू को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।