विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Durga Puja 2024: आरा में इस जगह दिखेगा कोलकाता के काली मंदिर का मॉडल, एकदम अलग तरह की होगी व्यवस्था

Published: Wed, 25 Sep 2024 02:14 PM (IST)

Ara News आरा में शारदीय नवरात्र के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के विभिन्न पूजा समितियों ने भव्य ...और पढ़ें

आरा में कोलकाता के काली मंदिर का मॉडल (जागरण)
आरा में कोलकाता के काली मंदिर का मॉडल (जागरण)

HighLights

  1. आरा में दुर्गा पूजा को लेकर जबरदस्त उत्साह
  2. आरा में बन रहा दुर्गा पूजा पंडाल की भी चर्चा

जागरण संवाददाता, आरा। Ara News: शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां शुरु हो गई हैं। चारों ओर चहल-पहल धीरे-धीरे बढ़ रही है। शहर के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य पंडाल व प्रतिमा निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। कतीरा के बजाज शोरुम के पास संगम कला मंदिर द्वारा दशहरा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है। यहां 51वा साल इस बाद कोलकाता का काली मंदिर का मॉडल श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगा।

पढ़ें पंडाल की खासियत

30 फीट ऊंचा होगा भव्य पंडाल उक्त स्थल पर 80 फीट ऊंचा और 65 फीट चौड़ा भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।

पंडाल निर्माता गिरजा मोड़, पकड़ी के भिखारी हैं। उनके साथ कोलकाता के मिस्त्री है।

मां दुर्गा की 15 फीट ऊंची होगी प्रतिमा

पंडाल के अंदर मां दुर्गा की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी चौड़ाई 6 फीट होगी। मूर्तिकार करमन टोला के मुन्ना हैं।

लाईट एण्ड साउण्ड की व्यवस्था

पंडाल से लेकर आसपास तक लाईट की पर्याप्त रहेगी। अध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि पंडाल के पास से कतीरा, सर्किट हाउस और क्लब तक लाईट की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। विधि व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन और सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।

40 सदस्यीय है पूजा समिति

यहां पूजा समिति में सुदस्यों की संख्या लगभग 40 है। जिसमें अध्यक्ष चंदन सिंह, उपाध्यक्ष शिवम सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव सिंह, सचिव मुन्ना सिंह, सदस्यों में अक्षय, सत्यम, भोला, निगम, साहिल, लाल, आर्यन, ऋषिकेश आदि हैं।

Durga Puja 2024: आरा के इस गांव में दिखेगा प्रेम मंदिर का मॉडल, दुर्गा पूजा में हर साल से अलग होगी व्यवस्था

Durga Puja 2024: दुर्गा पूजा पर पटना में कैसी रहेगी व्यवस्था? जगमगा जाएगा पूरा शहर; 75 वार्डों को मिलेगा फायदा