विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Durga Puja 2024: दुर्गा पूजा पर पटना में कैसी रहेगी व्यवस्था? जगमगा जाएगा पूरा शहर; 75 वार्डों को मिलेगा फायदा

Published: Tue, 17 Sep 2024 03:55 PM (IST)

Durga Puja Pandal in Patna पटना शहर के विभिन्न हिस्सों में दुर्गा पूजा तक 1500 नई स्ट्रीट लाइटें लगने जा ...और पढ़ें

दुर्गा पूजा पर जगमगा उठेगा पटना (जागरण)
दुर्गा पूजा पर जगमगा उठेगा पटना (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। दुर्गा पूजा तक शहर के विभिन्न हिस्सों में 1500 स्ट्रीट लाइट लग जाएंगे। पटना नगर निगम सभी 75 वार्डों को 20-20 नयी स्ट्रीट लाइट उपलब्ध करा दिया है। सभी वार्ड के इंस्पेक्टरों को स्ट्रीट लाइट मिला है।

इंस्पेक्टर वार्ड पार्षद के सहयोग से स्थल चिन्हित कर स्ट्रीट लगवाएंगे। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने दुर्गा पूजा के पूर्व सभी स्ट्रीट लाइटों को लगवाने का निर्देश दिया है। दुर्गापूजा, छठ, दीपावली में शहर को जगमग रखने की योजना है। नगर आयुक्त ने बंद एवं फ्यूज स्ट्रीट लाइट को दुर्गा पूजा तक चालू करने का भी निर्देश दिया है।

स्ट्रीट लाइट की निगरानी के लिए प्रत्येक जोन में एक पदाधिकारी भी तैनात किए गए हैं। वर्षा होने के बाद स्ट्रीट लाइट में तकनीकी खराबियां बड़े पैमाने पर आ जाती है। निगम की टीम स्ट्रीट लाइट को दुरूस्त करती है। इसके बाद भी एक तरफ लाइट चालू होता है तो दूसरी तरफ बंद हो जाता है। पटना नगर निगम क्षेत्र में करीब 90 हजार स्ट्रीट लाइट है।

20 स्थानों पर लगेगा हाइमास्ट लाइट 

शहर के 20 स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाने जा रहा है। इसके लिए स्थल का चयन किया जा रहा है। स्थल चयन होते ही हाइमास्ट लाइट लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। शहर में 145 स्थानों पर हाई मास्ट लाइट है। निगम अधिकारियों का कहना है कि सभी हाइमास्ट लाइट जल रहे हैं, वत्रमान समय में एक भी बंद नहीं हैं।