मातृभाषा को सम्मान दिए बिना नहीं हो सकता देश का विकास
भोजपुरिया जन मोर्चा के तत्वावधान में भोजपुरी भाषा एवं भोजपुरांचल राज्य के निर्माण से नवयुवकों का भविष्य विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई।
आरा। भोजपुरिया जन मोर्चा के तत्वावधान में भोजपुरी भाषा एवं भोजपुरांचल राज्य के निर्माण से नवयुवकों का भविष्य विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। आरवीएस स्कूल, सहयोगी नगर, बहिरो में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुमार शीलभद्र ने की। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि मॉरीशस के राजदूत जगदीश गोवरधन ने कहा कि भोजपुरी हमारी मातृभाषा है। खुशी की बात है कि इसे देश-विदेश में करोड़ों लोग बोलते हैं। अपनी मातृभाषा व मातृभूमि को सम्मान दिए बिना कोई भी देश विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मॉरीशस में भोजपुरी की पढ़ाई पहली कक्षा से शुरू है। भारत में भी भोजपुरी की पढ़ाई पहली कक्षा से लेकर पीजी तक शुरू कराने का लोगों से अनुरोध किया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत ¨सह सहयोगी ने कहा कि भोजपुरांचल राज्य के गठन से ही भोजपुरी भाषा को मान्यता मिलेगी। साथ ही भोजपुरी युवकों का भविष्य उज्ज्वल बनेगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.शीलभद्र ने बताया कि भोजपुरी समेत अन्य मांगों को लेकर पटना में आगामी 24 मार्च को भोजपुरिया महागोहार सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें कई देशों के लोगों के आने की स्वीकृति मिली है। इस अवसर पर श्वेता ¨सह, विनोद कुमार ¨सह, वकील ¨सह, आईसी विश्वकर्मा, अनूप अवलीक, अमीरचन्द शर्मा, सीता देवी, रवीन्द्र ¨सह, जितेन्द्र ¨सह, केशव आदि मौजूद थे।