Move to Jagran APP

भोजपुर में कोरोना ने लगाया शतक

देशव्यापी कोरोना के संक्रमण ने शुक्रवार को भोजपुर जिले में शतक लगा दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 10:26 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:20 AM (IST)
भोजपुर में कोरोना ने लगाया शतक

आरा। देशव्यापी कोरोना के संक्रमण ने शुक्रवार को भोजपुर जिले में शतक लगा दिया। शुक्रवार की शाम एक महिला समेत तीन और लोगों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 101 पहुंच गई। चार जो नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं,उसमें एक महिला और तीन पुरुष है। देर शाम जांच रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। नए संक्रमितों में एक 18 वर्ष की महिला, दूसरा 45 वर्ष का पुरूष, तीसरा 18 वर्ष का पुरूष एवं चौथा 23 वर्ष का पुरूष शामिल हैं। सैंपल लिए जाने के बाद क्वारंटाइन में भेजे जाने की बात सामने आ रही है। आरा के नेहरू नगर की महिला राजस्थान के कोटा, उदवंतनगर प्रखंड का संक्रमित सूरत, चरपोखरी प्रखंड का संक्रमित गुजरात और शाहपुर प्रखंड का संक्रमित मुंबई से आया था। इसमें तीन होम क्वारंटाइन थे। इसमें एक आरा, एक चरपोखरी, एक उदवंतनगर और एक शाहपुर प्रखंड के निवासी है। इसे लेकर रात तक खलबली मची रही। प्रशासन कोरोना पॉजिटिव के चेन से जुड़े लोगों के बारे में पता लगाने में जुट गया है। इससे पूर्व गुरुवार को भी एक महिला समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। आपको बताते चलें कि भोजपुर में अब तक कोरोना के 101 मामले मिले है। जिसमें 40 स्वस्थ्य हो गए है। दो की मौत हो चुकी है। 59 नए संक्रमितों में अधिकांश प्रवासी मजदूर हैं। विदित हो कि तरारी व बड़हरा प्रखंड के कोरोना पॉजिटिव दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो चुकी है। -------- 90 लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया शुक्रवार को भी 90 लोगों का स्वाब सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया। जिसमें जगदीशपुर, पीरो, आरा शहरी एवं अगिआंव तथा ग्रामीण क्षेत्र के कोरोना संदिग्ध लोगों का सैंपल लिया गया है। इससे पहले गुरुवार को 91 सैंपल लिया गया था। जिलाधिकारी के अनुसार अब तक 1602 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 1362 का रिपोर्ट प्राप्त हो चुका है। 240 का सैंपल रिपोर्ट आना शेष है।

loksabha election banner

-

कोरोना मीटर -ताजा मामले( शुक्रवार) 04 -एक दिन के पहले के नए मामले-06 -वर्तमान में संक्रमित- 59 -बचाए गए संक्रमित-40

आरा के नेहरू नगर की महिला राजस्थान के कोटा, उदवंतनगर प्रखंड का संक्रमित सूरत, चरपोखरी प्रखंड का संक्रमित गुजरात और शाहपुर प्रखंड का संक्रमित मुंबई से आया था। इसमें तीन होम क्वारंटाइन थे।

- कुल संक्रमित -101 -मृत संक्रमित -02


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.