Move to Jagran APP

संविधान बदलने की हो रही साजिश

भाकपा माले द्वारा 27 सितंबर को प्रस्तावित भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए पीरो में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 04:38 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 04:38 PM (IST)
संविधान बदलने की
हो रही साजिश
संविधान बदलने की हो रही साजिश

आरा। भाकपा माले द्वारा 27 सितंबर को प्रस्तावित भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए पीरो में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि आज देश में जाति तथा संप्रदाय की राजनीति हो रही है। गाय के नाम पर नफरत की खेती की जा रही है। 2 करोड़ नौजवानों को नौकरी देने, काला धन वापस लाने सहित कई वादों के साथ 2014 में मोदी जी की सरकार बनी थी लेकिन नौकरी देने के बदले आज संविधान बदलने की साजिश हो रही है। आज इतिहास को बदला जा रहा है जिसका उदहारण है मुगलसराय स्टेशन जो दीनदयाल उपाध्याय के नाम कर दिया है। देश अघोषित आपातकाल के दौर से देश गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई ने लोगों को जीना दूभर कर दिया है। इन्हीं मसलों को लेकर 27 सितंबर को रैली आयोजित होने वाली है। यह रैली अबतक की सबसे बड़ी रैली होगी। पीरो प्रखंड के सभी गांव पंचायतों से रैली में 5 हजार की सख्या में जनता कार्यकर्ता की भागीदारी होगी। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता पीरो के पूर्व विधायक चन्द्रदीप ¨सह ने जबकि संचालन इनौस के राज्य कमिटी सदस्य मनीर अंसारी ने किया। नुक्कड़ सभा में दिनेश्वर राम, बृजबिहारी ¨सह, दूधनाथ राम, दुदुन ¨सह, विजय राम, गोपीचन्द राम, कृष्ण राम, संजय ¨सह, जवाहर ¨सह, बबन राय, अरुण ¨सह, मो हनीफ, सीता देवी, सुरेश राम, नन्दकिशोर गुप्ता आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.