नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस
आरा। नोटबंदी के दो वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की जिला इकाई द्वारा काला दिवस मनाया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर एक जुलूस निकाला और जिला समारहणालय के समक्ष मौन प्रदर्शन किया।
आरा। नोटबंदी के दो वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की जिला इकाई द्वारा काला दिवस मनाया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर एक जुलूस निकाला और जिला समारहणालय के समक्ष मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद नुक्कड़ सभा में शामिल वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में नोटबंदी लागू कर आम जनता पर कहर ढाने का काम किया। उन्होंने कहा कि न कालाधन पकड़ाया और आतंकवाद का खात्मा हो पाया। इसके विपरित दिल्ली में भाजपा का आलीशान कार्यालय जरूर बनवाया गया और पूरे देश में भाजपा कार्यालय के लिए जमीन की खरीदारी की गई। नेताओं ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के वजाए लगातार गिरावट हो रही है। रोजगार के अवसर का लाभ भी अब तक नहीं दिखा। देश के गरीब, मजदूर, किसान एवं बेरोजगार युवाओं को आज सबसे बुरा दिन देखना पड़ रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पन्नग त्रिपाठी ने किया। अन्य शामिल लोगों में प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रमोद राय, जितेन्द्र शर्मा, सत्यप्रकाश राय, बबन पाण्डेय, मोहन दूबे, रजी अहमद, राजेन्द्र ओझा, विजेन्द्र यादव, लालशरण ¨सह, शिवशंकर चौबे, मदन मोहन तिवारी, श्रीराम कुशवाहा, मुन्ना चौधरी, घनश्याम उपाध्याय, अशोक राम, नंदजी राम, अंजनी पाण्डेय, रामवचन तिवारी, सुप्रिया कुशवाहा, विजय चन्द्र पाठक, अरूण चौधरी, प्रो. बलिराज ठाकुर, जेड.ए.अहमद, मो. चांद, रविन्द्र त्रिपाठी, शुभनारायण दूबे आदि थे।