धोबहां से शराब पीने के आरोप में छपरा के तीन लोग गिरफ्तार
आरा। धोबहां ओपी के सलेमपुर बाजार के समीप से शनिवार की रात पुलिस ने शराब पीने के आरोप में वाहन चालक समेत तीन को धर दबोचा। बाद में पकड़े गए आरोपियों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस ने इस मामले में छपरा जिले के चैन छपरा, रिविलगंज, सिताबदियारा निवासी नथूनी यादव के पुत्र सुरेन्द्र यादव, कन्हैया यादव के पुत्र सरोज यादव व यमुना यादव के पुत्र बुटन यादव को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर केस दर्ज किया गया है।
आरा। धोबहां ओपी के सलेमपुर बाजार के समीप से शनिवार की रात पुलिस ने शराब पीने के आरोप में वाहन चालक समेत तीन को धर दबोचा। बाद में पकड़े गए आरोपियों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस ने इस मामले में छपरा जिले के चैन छपरा, रिविलगंज, सिताबदियारा निवासी नथूनी यादव के पुत्र सुरेन्द्र यादव, कन्हैया यादव के पुत्र सरोज यादव व यमुना यादव के पुत्र बुटन यादव को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा कि धोबहां ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सलेमपुर मंदिर के समीप तीन लोग शराब के नशे में टल्ली होकर पड़े हुए है। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर शराब पीने के आरोप में तीनों को धर दबोचा। इसके बाद तीनों को रात में ही मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। दूसरी ओर, उदवंतनगर थाना पुलिस ने उदवंतनगर निवासी गुप्तेश्वर चौधरी को 14 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा सरथुआं गांव से संजय व मुन्ना नामक दो वारंटियों को धर दबोचा। गजराजगंज ओपी पुलिस ने बड़कागांव गांव निवासी टुनटुन शर्मा का शराब पीने के आरोप में धर दबोचा। इसके अलावा केस में वांछित छोटकी सासाराम गांव निवासी शत्रुध्न ¨बद को गिरफ्तार कर लिया।