Move to Jagran APP

संविधान बदलने की हो रही साजिश : विधायक

भाकपा माले द्वारा 27 सितंबर को प्रस्तावित भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कन्वेंशन पीरो में आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 07:01 PM (IST)
संविधान बदलने की हो रही साजिश : विधायक

आरा। भाकपा माले द्वारा 27 सितंबर को प्रस्तावित भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कन्वेंशन पीरो में आयोजित किया गया। जिसमें पीरो प्रखंड के 23 पंचायतों के कार्यकर्ता मौजूद थे। कन्वेंशन में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में जाति तथा सम्प्रदाय की राजनीति हो रही है। गाय के नाम पर नफरत की खेती की जा रही है। 2 करोड़ नौजवानों को नौकरी देने, काला धन वापस लाने के वादे के साथ 2014 में मोदी जी की सरकार बनी थी, लेकिन नौकरी देने के बदले आज संविधान बदलने की साजिश हो रही है। आज इतिहास को बदला जा रहा है जिसका उदाहरण है मुगलसराय स्टेशन जिसे दीनदयाल उपाध्याय के नाम कर दिया है। देश अघोषित आपातकाल के दौर से देश गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई ने लोगों को जीना दूभर कर दिया है। इन्हीं मसलों को लेकर 27 सितंबर को रैली आयोजित होने वाली है। यह रैली अबतक के सबसे बड़ी रैली होगी। पीरो प्रखंड के सभी गांव पंचायतों से रैली में 5 हजार की संख्या में जनता व कार्यकर्ता की भागीदारी होगी।

loksabha election banner

कन्वेंशन की अध्यक्षता पीरो के पूर्व विधायक चन्द्रदीप ¨सह ने की। संचालन इनौस के राज्य कमिटी सदस्य मनीर अंसारी ने किया। कन्वेंशन में दिनेश्वर राम, बृजबिहारी ¨सह, दूधनाथ राम, दुदुन ¨सह, विजय राम, गोपीचन्द राम, कृष्ण राम, संजय ¨सह, जवाहर ¨सह, बबन राय, अरुण ¨सह, मो धनिफ सीता देवी, सुरेश राम, नन्दकिशोर गुप्ता आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.