नगर निगम के विभिन्न मुद्दे पर विचार-विमर्श
नगर विकास संघर्ष समिति की एक बैठक ग्लोबल स्कूल ऑफ एजुकेशन परिसर में हुई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 05:01 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 05:01 PM (IST)
आरा। नगर विकास संघर्ष समिति की एक बैठक ग्लोबल स्कूल ऑफ एजुकेशन परिसर में हुई। अध्यक्षता प्रमोद ¨सह ने की। बैठक में नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, कार्य में शिथिलता, विकास राशि का सदुपयोग नहीं करने, सही माप कर हो¨ल्डग टैक्स का निर्धारण समेत अन्य बातों पर विचार-विमर्श किया गया। वार्डों में जिम्मेवार व सक्रिय प्रहरी बनाने की बात कहते हुए चरणबद्ध आंदोलन चलाने को कहा गया। नगर निगम से भ्रष्टाचार को मिटाने पर बल दिया गया। संचालन प्रेमचंद प्रसाद ने किया। बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में त्रिलोकी ¨सह, राजेन्द्र गुप्ता, काशीनाथ ¨सह, सरोज कुमार, रामाश्रय ¨सह, प्रेमचंद चौधरी, राम विनोद ¨सह, राजेन्द्र पासवान आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें