विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ara News: पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर पति की कर दी पिटाई, फिर काट लिया प्राइवेट पार्ट

By Deepak SinghEdited By: Prateek Jain
Published: Mon, 19 Dec 2022 09:41 PM (IST)

भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाऊर गांव में रोंंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ...और पढ़ें

पत्नी ने जीजा से मिलकर पति जमकर पिटाई कर दी फिर बाद में उसके गुप्तांग को भी काट दिया।
पत्नी ने जीजा से मिलकर पति जमकर पिटाई कर दी फिर बाद में उसके गुप्तांग को भी काट दिया।

आरा/उदवंतनगर, जागरण टीम: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाऊर गांव में रोंंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर पहले तो अपने पति जमकर पिटाई कर दी फिर बाद में उसके गुप्तांग को भी काट लिया। घायल युवक 32 वर्षीय लालजी लाल का इलाज उदवंंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।

पति‍ ने आप‍त्‍ति‍जनक स्थिति में देखा तो कर दी पिटाई

अस्पताल में इलाज के लिए लाई जख्मी युवक की बहन रीता देवी और गीता देवी ने बताया कि लालजी लाल की शादी पीरो के सेदहां गांव की मंजू देवी से हुई थी। लालजी लाल के चचेरे भाई मनोज लाल से मंजू की चचेरी बहन ज्ञायत्री की शादी हुई थी। आरोप है कि इस दौरान मंजू और जीजा मनोज लाल के बीच करीबि‍यां बढ़ गईं। रविवार की रात लालजी ने पत्नी और मनोज को आप‍त्‍ति‍जनक स्थिति में देख लिया था, जिसका विरोध करने पर दोनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

दांत से गुप्तांग काटने का आरोप

पीड़ि‍त ने आरोप लगाया है कि पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर कथित रूप से पत्नी ने उसका गुप्तांग काट कर जान से मारने की कोशिश की। बाद में हो-हल्ला होने पर घायल को इलाज के लिए उदवंतनगर सरकारी अस्पताल लाया गया। इधर, ड्यूटी पर तैनात डॉ निशांत ने बताया कि घायल लालजी का इलाज कर दिया गया है। प्राइवेट पार्ट में कई टांके लगाने पड़े।

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में आवेदन मिला है। आवेदन में दांत से गुप्तांग काटने का आरोप भी लगाया गया है। घायल की बहन ने आवेदन में भाई की पत्नी समेत तीन को आरोपित किया है। दंपती के बीच विवाद का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, भूमि विवाद में युवक की पिटाई

उदवंंतनगर: थाना क्षेत्र के कसाप गांव में भूमि विवाद के मामले में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की पिटाई कर दी, जिससे युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। उदवंंतनगर थाना में घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जख्मी मंटू ठाकुर की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि कोमल ठाकुर और वह पट्टेदार हैं। भूमि बंटवारे में आठ कठ्ठा अधिक जमीन निकलता है। इसी को लेकर विवाद हुआ था। वहीं, थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के कसाप गांव में भूमि विवाद को लेकर पिन्टू ठाकुर, मुन्ना ठाकुर व कोमल ठाकुर ने अपने पट्टीदार मंटू ठाकुर की पिटाई की है। मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- Rohtas: आयकर विभाग ने मजदूर को थमाया 14 करोड़ के टैक्‍स का नोटिस, परिवार के उड़ गए होश

यह भी पढ़ें- Bagha Crime: दरिंदगी के बाद किशोरी का गन्ने के पत्ते से गला घोंटा, फिर आंख फोड़ी; गड्ढा खोदकर किया दफन