विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bagha Crime: दरिंदगी के बाद किशोरी का गन्ने के पत्ते से गला घोंटा, फिर आंख फोड़ी; गड्ढा खोदकर किया दफन

By Tufani ChaudharyEdited By: Aditi Choudhary
Published: Mon, 19 Dec 2022 12:53 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 19 Dec 2022 11:29 AM (GMT+05:30)

बिहार के बगहा में छठी क्लास की छात्रा के साथ दिन दहला देने वाली घटना सामने आई है। छह आरोपितों ...और पढ़ें

सामूहिक दुष्कर्म के बाद अपहृत किशोरी की हत्या, आंख भी फोड़ी
सामूहिक दुष्कर्म के बाद अपहृत किशोरी की हत्या, आंख भी फोड़ी

बगहा, जागरण संवाददाता। बिहार के बगहा में 14 साल की मासूम के साथ छह दरिंदों ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। फिर अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए शव को नदी किनारे ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। इधर, चार दिन से घरवाले बच्ची की तलाश करते रहे। काफी खोजबीन के बाद रविवार को बच्ची का शव मिला। शव के पास उसकी स्कूल की ड्रेस व गन्ने के खेत में चप्पल मिली। उसकी बायीं आंख भी फोड़ी गई थी।  

दिल दहला देने वाली यह घटना पठखौली ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक 14 वर्षीय किशोरी 14 दिसंबर से गायब थी। रविवार की सुबह करीब सात बजे नाबालिग का शव हरहा नदी के किनारे मिट्टी में दबा मिला, जिसके बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने बगहा-सेमरा मार्ग के हिरौती चौक को जाम कर दिया।

सभी छह आरोपित फरार

सूचना पर पहुंचे बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद व स्थानीय पुलिस को शव उठाने के लिए लोगों का विरोध झेलना पड़ा। तीन घंटे बाद दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ। पीड़िता के स्वजन के आवेदन पर छह लोगों लड्डू आलम, नूर आलम, सदरे आलम, साहेब अंसारी, आफताब आलम व जितेंद्र यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी घर छोड़कर फरार हैं।

सरेह में लाने गई थी गन्ने का पत्ता 

सरकारी विद्यालय में छठी कक्षा की छात्रा 14 दिसंबर को परिचित जितेंद्र यादव के साथ गन्ने का पत्ता लाने सरेह में गई थी। जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। उसी दिन स्वजन ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का आवेदन दिया, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। उस दिन से स्वजन उसकी तलाश में लगे थे।

शव को दफन कर कांटों से ढका

रविवार की सुबह स्वजन और ग्रामीणों की नजर हरहा नदी के पास जमीन पर गई। वहां जमीन ताजा खुदी हुई थी। उसके ऊपर बेर के पेड़ का कांटा रखा था। संदेह होने पर ग्रामीणों ने उसकी खोदाई की तो किशोरी का शव मिला। शरीर पर कपड़े नहीं थे। गड्ढे के पास ही उसकी स्कूल ड्रेस व पास के गन्ने के खेत से उसकी चप्पल मिली। उसके गले पर निशान भी मिले। आंख भी फोड़ी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि गन्ने के पत्ते से उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस की मानें तो गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई।

नामजद आवेदन के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई 

मृतका के स्वजन व ग्रामीण पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। आरोप लगाया कि पुलिस को 15 दिसंबर को अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का आवेदन दिया। फिर 16 दिसंबर को छह लोगों को नामजद करते हुए आवेदन दिया गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने 17 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की। अगर सूचना मिलते ही कार्रवाई हुई होती तो उसकी जान बच जाती।

बहगा के एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने कहा कि मृतका के स्वजन के आवेदन पर पठखौली ओपी में पहले अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब मामले में दुष्कर्म व हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। छह युवकों को नामजद किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।