विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैट्रिक से पहले भोजपुर की बेटियों का जलवा, सुपर-50 की परीक्षा में पहले और तीसरे स्थान पर कब्जा

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:48 AM (IST)

भोजपुर जिले में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी हेतु संचालित सुपर-50 क्रैश कोर्स के मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। ...और पढ़ें

मैट्र‍िक की परीक्षा की तैयारी के ल‍िए क्रैश कोर्स का र‍िजल्‍ट जारी। सांकेत‍िक तस्‍वीर

मैट्र‍िक की परीक्षा की तैयारी के ल‍िए क्रैश कोर्स का र‍िजल्‍ट जारी। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. सुपर-50 क्रैश कोर्स की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित।

  2. प्रिया कुमारी ने 83 अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान।

  3. उत्तम कुमार और खुशी कुमारी ने दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित सुपर-50 क्रैश कोर्स की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेन्द्र कुमार राय ने बताया कि श्री जैन कन्या पाठशाला प्लस टू स्कूल की छात्रा प्रिया कुमारी ने 83 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।

वहीं, उच्च विद्यालय दिहारा के छात्र उत्तम कुमार 80 अंकों के साथ दूसरे और पीएम श्री राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, आरा की छात्रा खुशी कुमारी 79 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

मैट्र‍िक परीक्षा की तैयारी आंकने को हुआ टेस्‍ट 

दरअसल, मैट्रिक परीक्षा में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन और उनकी शैक्षणिक क्षमता को निखारने के लिए जिले में सुपर-50 क्रैश कोर्स संचालित किया जा रहा है।

इसके तहत प्रारंभिक (PT) परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें सफल विद्यार्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया था।

चयनित कुल 272 विद्यार्थियों ने 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित मुख्य परीक्षा में भाग लिया था। अब परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धि सामने आई है।

परीक्षा परिणाम में प्लस टू श्री रामचंद्र उच्च विद्यालय, लहठान, पीरो की छात्रा रुपल कुमारी ने 78 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया।

वहीं, मुस्कान कुमारी और साक्षी सिंह ने 75-75 अंक प्राप्त किए। प्रतीक राज 74 अंकों के साथ सफल अभ्यर्थियों की सूची में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि पढ़ाई शुरू करने की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

कई प्रखंडों के विद्यार्थियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

परीक्षा में आरा, सहार, पीरो, तरारी, सिकरहटा और कोईलवर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया कुमारी उमाशंकर पंडित की पुत्री हैं। दूसरे स्थान पर रहे उत्तम कुमार धर्मेंद्र कुमार यादव के पुत्र हैं, जबकि तीसरे स्थान पर रहीं खुशी कुमारी रमेश कुमार की पुत्री हैं।

परिणाम घोषित होने के बाद सफल विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी है। विद्यालय परिवार की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।