विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली की रात स्‍कॉर्पियो से कुचलकर भाइयों की हत्या, भोजपुर पुल‍िस ने मुख्य आरोपित की बाजार में कराई गुंडा परेड

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:54 PM (IST)

दिवाली की रात दो भाइयों की हत्या के मुख्य आरोपी रितेश कुमार यादव की बिहिया बाजार में पुलिस ने गुंडा ...और पढ़ें

मुख्य आरोपी को बाजार में घुमाती पुलिस। जागरण

मुख्य आरोपी को बाजार में घुमाती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. बिहिया में मुख्य आरोपित की बाजार में हुई गुंडा परेड।

  2. दिवाली रात दो भाइयों की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या हुई थी।

  3. पुलिस ने मुख्य आरोपित रितेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया।

संवाद सूत्र, बिहिया (आरा)। दो भाइयों की स्काॅर्पियो से कुचलकर हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित की बुधवार को बिहिया की सड़कों पर गुंडा परेड कराई गई।

थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपित को थाना हाजत से लेकर निकली। इसके बाद सब्जी मंडी और मुख्य बाजार होते हुए डाकबंगला चौक तक पहुंची।

बाजार में पुलिस के साथ आरोपित को इस तरह जाते देख लोग भौचक रह गए। बिहिया में पहली बार इस तरह की गुंडा परेड कराई गई। इसे देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई।

परेड के बाद आरा ले गई पुलिस 

कुछ देर तक यह चर्चा का विषय बना रहा। इसके बाद पुलिस आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए आरा रवाना हो गई।

गौरतलब है कि दिवाली की रात बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया था।

इस दौरान स्काॅर्पियो से कुचलकर दो सगे भाइयों दिनेश यादव और कमलेश यादव की हत्या कर दी गई थी। घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए थे।

सात लोगों पर की गई है एफआईआर 

इस मामले में पुलिस ने रामडीहरा गांव निवासी रितेश कुमार यादव को मुख्य आरोपित बताते हुए गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में कुल सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।

दोनों भाइयों को कुचलने में इस्तेमाल की गई स्काॅर्पियो पुलिस ने बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्थित सरकारी अस्पताल के समीप से बरामद की है।

थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।