विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंक कैश की सुरक्षा में तैनात दो गार्ड निकले फर्जी लाइसेंसधारी, जांच के दौरान भोजपुर पुलिस ने दबोचा

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:22 AM (IST)

भोजपुर पुलिस ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आधार पर बैंक कैश सुरक्षा में लगे दो गार्डों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

पुल‍िस ग‍िरफ्त में दोनों गार्ड। जागरण

पुल‍िस ग‍िरफ्त में दोनों गार्ड। जागरण

HighLights

  1. भोजपुर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर दो गार्ड गिरफ्तार।

  2. बैंक कैश सुरक्षा में लगे थे ये सुरक्षा गार्ड।

  3. शस्त्र सत्यापन अभियान के दौरान हुआ खुलासा।

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले में फर्जी शस्त्र लाइसेंस (Arms License) के आधार पर निजी सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी कर रहे दो सुरक्षा गार्डों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दोनों बैंक कैश ट्रांसपोर्टेशन एवं सुरक्षा कार्य में लगी एक निजी सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी में कार्यरत थे। तलाशी के दौरान उनके पास से एक-एक बंदूक, सात कारतूस और शस्त्र लाइसेंस से संबंधित कागजात बरामद किए गए हैं।

दोनों गार्ड के ख‍िलाफ एफआईआर 

जांच में दोनों के शस्त्र लाइसेंस फर्जी एवं अवैध पाए गए हैं। इसके बाद उनपर एफआईआर की गई है। इसकी जानकारी पीरो डीएसपी कन्हैया कुमार ने दी है।

गिरफ्तार आरोपितों में गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी भूपेंद्र पाठक और बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी प्रेमचंद यादव शामिल हैं।

इस मामले में दोनों सुरक्षा गार्डों और निजी सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी के संचालक के विरुद्ध चरपोखरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शस्‍त्र सत्‍यापन के दौरान खुला राज 

पुलिस के अनुसार मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले में शस्त्र लाइसेंस सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में चरपोखरी थाना पुलिस ने निजी सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी में कार्यरत दो सुरक्षा गार्डों से पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास से एक नाली बंदूक, दो नाली बंदूक, सात  कारतूस, शस्त्र अनुज्ञप्ति और आईडी बरामद किए गए।

जांच में लाइसेंस फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। फर्जी लाइसेंस कहां से बनवाया, इसकी पड़ताल की जा रही है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।