विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजपुर में नाबालिग बच्ची को कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, पिस्टल दिखाकर घर ले गए युवक

Published: Fri, 30 Jan 2026 01:23 AM (IST)

भोजपुर के जगदीशपुर अनुमंडल में एक नाबालिग बच्ची को आठ दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. नाबालिग बच्ची को आठ दिन तक बंधक बनाया गया।

  2. पिस्टल दिखाकर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

  3. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की।

संवाद सहयोगी, जगदीशपुर (आरा)। जगदीशपुर अनुमंडल के धनगाई थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची को कमरे में बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने धनगाई थाना में दो के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आवेदन में बताया गया है कि 19 जनवरी की शाम वह शौच के लिए गई थी। लौटने के दौरान गांव के युवकों ने पिस्टल की नोंक पर उसे जबरन अपने घर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने नाबालिग का हाथ पैर बांधकर आठ दिनों तक गलत कृत्य किया।

आवेदन के अनुसार 25 जनवरी को मौका मिलने पर पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और स्वजन को पूरी घटना की जानकारी दी। इधर बच्ची का मेडिकल जांच आरा में कराया गया है। मामले को लेकर धनगाई थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन में सात दिनों तक बंधक बना दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।

घटना का अनुसंधान जारी है। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई जांच करने के बाद नियमानुसार की जाएगी। इधर जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें- आत्मनिर्भर भारत की झलक, भागलपुर में एमएसएमई ट्रेड फेयर का आगाज, आकर्षक व सुंदर खादी-हैंडलूम उत्पाद म‍िलेंगे

यह भी पढ़ें- TLM Bhagalpur : जादू की छड़ी, तारामाची से जोड़-घटाव मशीन तक, शिक्षकों ने रचा सीखने का संसार

यह भी पढ़ें- विजय सिन्हा के जन संवाद से पहले राजस्व मुख्यालय के 15 अधिकारी अंचलों में तैनात, भूमि मामलों होगी समीक्षा