विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजपुर में ट्रक मालिकों से 4.40 लाख की वसूली पर एक्शन, EOU ने शिकायतकर्ता से मांगे कागजात

Published: Mon, 24 Aug 2026 04:57 PM (GMT+05:30)

आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने खनन इंस्पेक्टर चंदन कुमार पर अवैध वसूली के आरोपों की जांच तेज कर दी है।

आर्थिक अपराध इकाई बिहार। (फाइल फोटो)

आर्थिक अपराध इकाई बिहार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. खनन इंस्पेक्टर पर अवैध वसूली का आरोप।

  2. आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने जांच तेज की।

  3. कोईलवर में 4.40 लाख की वसूली का मामला।

जागरण संवाददाता, आरा। अवैध वसूली के आरोपों से जुड़े मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना ने जांच तेज कर दी है।

अप्रैल 2024 में कोईलवर थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के एक ट्रक मालिक के दो वाहनों को कथित रूप से अवैध ढंग से पकड़कर छोड़ने के एवज में 4.40 लाख रुपये की अवैध वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई थी।

मामले में तत्कालीन खनन इंस्पेक्टर चंदन कुमार, चालक शुभम कुमार और एक सैफ जवान पर आरोप लगाया गया है।

भोजपुर जिला ट्रक आनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय यादव ने इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई, पटना को लिखित शिकायत दी थी।

शिकायत के साथ कथित अवैध राशि के लेनदेन से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए थे।

बताया गया कि अरवल से बालू लोड कर आ रहे ट्रकों को कोईलवर थाना क्षेत्र में रोकने के बाद अवैध वसूली की गई थी।

EOU ने मांगे सबूत

अब मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए ईओयू के डीएसपी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने शिकायतकर्ता अजय यादव से 15 दिनों के अंदर सभी संबंधित कागजात और साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है।

इससे मामले में आरोपों की जांच और तथ्यों के सत्यापन की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भोजपुर में पिंक बस की सौगात: मात्र 9 रुपये से शुरू है किराया, दिन में लगाएगी 2 चक्कर