विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजपुर में शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, 6 चक्का ट्रक से बरामद हुई 3544 लीटर शराब

Published: Wed, 21 Oct 2026 12:59 PM (IST)

भोजपुर में दशहरा पर्व के दौरान अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। मद्यनिषेध विभाग ने बिहिया चौरास्ता ...और पढ़ें

ट्रक से बरामद हुई 3544 लीटर शराब (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

ट्रक से बरामद हुई 3544 लीटर शराब (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. बिहिया चौरास्ता पर 3544.50 लीटर विदेशी शराब बरामद।

  2. गुप्त तहखाने वाले छह चक्का डीसीएम ट्रक से बरामदगी।

  3. दो तस्कर गिरफ्तार, जब्त शराब की कीमत 45 लाख।

संवाद सूत्र, बिहिया(आरा)। दशहरा पर्व को देखते हुए अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। 

विभाग की टीम ने रविवार, 19 अक्टूबर को बिहिया चौरास्ता मुख्य सड़क पर वाहन जांच के दौरान छह चक्का डीसीएम ट्रक के गुप्त तहखाने से करीब 3544.50 लीटर विदेशी शराब बरामद की। 

ट्रक चालक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मौके से ट्रक चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है।मद्यनिषेध विभाग के सहायक आयुक्त रजनीश को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक के जरिए भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है। इसके बाद निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। 

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर तथा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने बिहिया थाना क्षेत्र में यूपी नंबर के डीसीएम ट्रक(UP86AT-1928) को रोककर तलाशी ली। इस दौरान ट्रक में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त तहखाने से शराब की खेप बरामद हुई।

14040 बोतलों में लगभग 3544.50 लीटर शराब 

विभाग के अनुसार, ट्रक से इंपीरियल ब्लू व्हिस्की की 180 एमएल की 9792, 375 एमएल की 3744 और 750 एमएल की 504 बोतलें जब्त की गईं। कुल 14040 बोतलों में लगभग 3544.50 लीटर शराब थी।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ निवासी ट्रक चालक कुलवीर सिंह और हरियाणा के रोहतक निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। 

छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, मदन लाल यादव और राणा विकास समेत विभागीय कर्मी, सैप तथा होमगार्ड के जवान शामिल थे। विभाग ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से आकर भोजपुर के गांव में चला रहे थे साइबर ठगी का अड्डा, 27 मोबाइल और 34 सिम के साथ 9 दबोचे गए