विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में ₹200 के लिए हैवान बना पति, पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; पुलिस ने दबोचा

Published: Fri, 04 Sep 2026 09:08 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2026 09:31 PM (IST)

भोजपुर के तियर गांव में एक पति ने महज 200 रुपये के विवाद में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर ...और पढ़ें

भोजपुर में 200 रुपये के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोजपुर में 200 रुपये के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. पति ने 200 रुपये के विवाद में पत्नी की हत्या की।

  2. भोजपुर के तियर गांव में हुई घटना, पति संतोष गिरफ्तार।

  3. ससुर ने बेटे संतोष पर बहू की हत्या का आरोप लगाया।

जागरण टीम, आरा/बिहिया। भोजपुर जिले के तियर थाना क्षेत्र के तियर गांव में शुक्रवार को महज 200 रुपये के विवाद को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव, वार्ड नंबर सात निवासी संतोष राम की 29 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। मृतका के ससुर रामाधार राम ने बताया कि गुरुवार की रात उनका बेटा पलदारी कर घर लौटा था। उसने अपनी पत्नी को तीस रुपये दिए।

इस पर सोनी देवी ने कहा कि उसे 130 रुपये मिले हैं और केवल तीस रुपये दिए जा रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। हालांकि, रात में विवाद शांत हो गया था। इसके बाद संतोष बिना खाना खाए छत पर सो गया, जबकि उसकी पत्नी नीचे सो गई।

शुक्रवार की सुबह उठने के बाद संतोष ने पत्नी पर आरोप लगाया कि उसके पॉकेट से 200 रुपये निकाल लिए गए हैं। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर विवाद होने लगा। ससुर रामाधार राम ने दोनों के बीच विवाद शांत कराया और घर से बाहर चले गए। कुछ देर बाद घर में शव मिला।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं, रामाधार राम ने अपने बेटे संतोष राम पर ही बहू की हत्या करने का आरोप लगाया है।

तीयर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति द्वारा मामूली विवाद को लेकर पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपित पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छह साल पूर्व हुई थी शादी

बिहिया थाना क्षेत्र के आनर गांव निवासी सोनी देवी की शादी वर्ष 2020 में संतोष राम के साथ हुई थी। मृतका के भाई शिव शंकर कुमार की शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। एक पुत्र रतन कुमार और एक पुत्री सृष्टि कुमारी के सिर से मां का साया उठ गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।