विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजपुर में मोबाइल पर पत्नी से हुई तकरार तो पति ने निगल ली मौत की गोली, बेटे के सामने पिता ने तोड़ा दम

Published: Mon, 09 Mar 2026 04:00 AM (IST)

भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी बाघा टोला में एक व्यक्ति ने फोन पर पत्नी से झगड़े के बाद ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पति ने पत्नी से फोन पर झगड़े के बाद जहर खाया।

  2. अवैध संबंध के शक में पत्नी से हुआ था विवाद।

  3. इलाज के दौरान रास्ते में ही पति की मौत हुई।

जागरण संवाददाता, भोजपुर। जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी बाघा टोला गांव में रविवार की शाम अवैध संबंध को लेकर फोन पर पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मृतक 42 वर्षीय सूर्य कुमार पासवान सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी बाघा टोला निवासी स्व. बदरी पासवान के पुत्र थे। इधर, मृतक के जीजा अशोक पासवान ने बताया कि सूर्य कुमार पासवान द्वारा बताया गया था कि उसकी पत्नी किसी बात करती है। उसने उसे फोन पर बात करते हुए सुना है।

इस बात को लेकर एक माह पहले ही झगड़ा कर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। उसके बाद वापस नहीं आई। रविवार को वह गांव में ही स्थित यादव टोला से मजदूरी कर घर आया और आने के क्रम में ही जहर खा लिया। इसी बीच उसके बेटे ने देख लिया तो एक गोली उसने छीन कर फेंक दी। इसके बाद उसने अपने बेटे को वहां से भगा दिया और एक गोली खाली।

जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। इलाज के लिए पीरो पीएचसी से सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के जीजा अशोक पासवान ने बताया कि फोन पर पत्नी के झगड़े कारण ही जहर खाकर खुदकुशी की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।