विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भरत की बॉडी से मिली बस एक बुलेट; भोजपुर एनकाउंटर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

Published: Fri, 19 Jun 2026 03:16 PM (IST)

शाहपुर मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर से सिर्फ एक गोली मिलने की पुष्टि ...और पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

भोजपुर एनकाउंटर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

HighLights

  1. भरत भूषण तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी हुई।

  2. मृतक के शरीर से सिर्फ एक गोली मिली।

  3. पुलिस FIR के दावों पर उठे गंभीर सवाल।

जागरण संवाददाता, आरा। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पिस्टलधारी युवक भरत भूषण तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में सबसे अहम बात यह है कि मृतक की बॉडी से सिर्फ एक बुलेट बरामद हुई है। 

पीएमसीएच, पटना में बुधवार देर रात मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के अनुसार, भरत भूषण तिवारी के शरीर से केवल एक गोली मिली, जो हड्डी से टकराकर अंदर चली गई थी।

पुलिस FIR में क्या दावा किया?

तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में भरत भूषण तिवारी को नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के मुताबिक पुलिस की ओर से 5 राउंड फायरिंग हुई। भरत भूषण तिवारी की ओर से 10 से 12 राउंड फायरिंग का आरोप। कुल 16-17 राउंड गोलियां चलने का उल्लेख। गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर भरत ने गोलीबारी की थी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर्फ एक बुलेट मिलने की खबर अब इस एनकाउंटर को लेकर नए सवाल खड़े कर रही है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच भी इस रिपोर्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की पूरी कहानी, दोनों घुटने और जांघ में लगी थीं 4 गोलियां