भोजपुर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपित को किया गिरफ्तार
भोजपुर के उदवंतनगर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
HighLights
भोजपुर के उदवंतनगर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म।
पुलिस ने 24 घंटे में मुख्य आरोपित बिट्टू कुमार को पकड़ा।
एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज।
जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित बिट्टू कुमार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के संबंधित गांव का ही निवासी है।
वहीं, घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए है। इस संबंध में उदवंतनगर थाना में दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार, घटना 30 अक्टूबर की है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।
इसी दौरान आरोपित ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां के बयान पर उदवंतनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और छापेमारी कर आरोपित बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है। इससे पूर्व चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी। लगातार दूसरी घटना है।
यह भी पढ़ें- गोपालगंज में पति ने साथ रखने से किया इनकार, सड़क पर कॉलर पकड़कर घसीटने लगी नाराज पत्नी